Last Updated:
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने स्पष्ट किया है कि रणवीर सिंह पर बैन नहीं लगाया गया है, बल्कि ;डॉन 3′ से उनके बाहर होने के बाद उन पर नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव लागू किया गया है. फरहान अख्तर और …और पढ़ें
रणवीर सिंह पर FWICE ने बैन नहीं लगाया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ranveersingh)
मुंबई. ‘डॉन 3’ से बाहर होने के बाद रणवीर सिंह को FWICE की ओर से नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, फरहान अख्तर ने दावा किया कि ‘डॉन 3’ के प्री-प्रोडक्शन पर पहले ही 45 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं. इसके बाद उन्होंने FWICE में शिकायत दर्ज करवाई. FWICE ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया कि रणवीर को अपना पक्ष रखने के लिए तीन बार बुलाया गया था, लेकिन वो नहीं आए. इसके बाद FWICE ने डायरेक्टर्स, कैमरामैन और क्रू मेंबर्स को उनके साथ काम नहीं करने का आदेश दिया. कहा जाने लगा कि रणवीर पर बैन लगा दिया गया है.
