ISSF World Cup: भारत की बेटी ईशा सिंह ने रचा इतिहास, विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल

Last Updated:

Esha Singh ISSF world cup: एशियन चैंपियन ईशा सिंह ने बुधवार को जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता. इसी के साथ 21 साल की ईशा इटली के रोम में होने वाले सीजन के आखिरी आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई भी कर गईं.

ईशा सिंह ने शूटिंग वर्ल्ड कप में जीता गोल्ड मेडल

म्यूनिख: भारत की ईशा सिंह ने आईएसएसएफ विश्व कप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता. ईशा ने 43/50 का शानदार स्कोर बनाकर विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है. ईशा का यह प्रदर्शन वाकई लाजवाब है! इसी साल की शुरुआत में ईशा सिंह ने एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता था. वह अब म्यूनिख में मनु भाकर के साथ महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भाग लेंगी।

मौजूदा ओलंपिक चैंपियन यांग जी-इन सहित आठ वर्ल्ड क्लास शूटर्स के बीच में ईशा ने आखिरी राउंड तक संयम बनाए रखा और फाइनल में 50 में से 43 अंक हासिल किए. ये स्कोर सीनियर और जूनियर दोनों ही कैटेगरी में विश्व रिकॉर्ड है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *