गर्मी को बाय-बाय! कुछ घंटे में बदल जाएगा मौसम, दिल्ली-NCR को लेकर IMD ने की भविष्यवाणी

होमताजा खबरDelhi

गर्मी को बाय-बाय! कुछ घंटे में बदल जाएगा मौसम, दिल्ली-NCR को लेकर IMD का अलर्ट

Last Updated:

द‍िल्‍ली-एनसीआर में मौसम आज करवट लेने वाला है. 28 मई को लेकर मौसम व‍िज्ञान व‍िभाग ने हल्‍की बार‍िश और आंधी-तूफान की भव‍िष्‍यवाणी की है. दोपहर से लेकर शाम तक धूल भी आंध‍ियां चलेंगी और तापमान में भी ग‍िरावट आएगी.

द‍िल्‍ली में मौसम बदलने वाला है, जल्‍द ही बार‍िश और तेज हवाएं ठंडक बढ़ा देंगी और गर्मी को भगा देंगी, आईएमडी का येलो अलर्ट जारी. (PTI)

Aaj ka Mausam delhi-ncr: भीषण गर्मी से त्रस्त दिल्ली-एनसीआर की जनता को राहत मिलने वाली है. मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर भविष्यवाणी की है. सूरज की तपिश को बाय-बाय करने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि अगले कुछ घंटों में एनसीआर के इलाकों में रिमझिम बारिश होने वाली है.

मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली को लेकर दिए अनुमान में बताया है कि 28 मई को दोपहर में बारिश के साथ आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार गुरुवार को दोपहर में मौसम अचानक करवट लेगा. इस दौरान धूल भरी आंधियां चलेंगी. आसमान में बिजली कड़केगी. हल्की बारिश होगी.

आईएमडी का अनुमान है कि दोपहर से लेकर शाम तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. शाम को भी कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश हो सकती है.

हालांकि दोपहर से पहले तक गर्मी रहेगी. अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा ही रहेगा. हालांकि मौसम बदलने के बाद तापमान में भी गिरावट आएगी और लोगों को राहत महसूस होगी.

गौरतलब है कि मई के महीने में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. 28 मई 2026 की सुबह 8:30 बजे तक की स्थिति बेहद चिंताजनक है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 से 45.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. सबसे गर्म रिज क्षेत्र रहा, जहां पारा 45.6 डिग्री तक पहुंच गया. सफदरजंग में 44.3 डिग्री और पालम में 44.6 डिग्री तापमान रहा. न्यूनतम तापमान भी 26.5 से 28.4 डिग्री के बीच रहा, जिसकी वजह से सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है.

सामान्य तापमान से 3 से 4.6 डिग्री ज्यादा गर्मी पड़ रही है. पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में कहीं भी बारिश नहीं हुई. हीटवेव की स्थिति बनी हुई है. सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है. सुबह 8 बजे से ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं. हालांकि दोपहर के बाद आज मौसम बदल जाएगा.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *