EV से कर रहे हैं लॉन्ग ट्रिप? हाईवे पर फास्ट चार्जर खोजने के लिए डाउनलोड करें ये 5 ऐप्स

Last Updated:

अगर आप इलेक्ट्रिक कार से लॉन्ग ड्राइव पर निकलने वाले हैं, तो ये खबर आपके बेहद काम की है. अब हाईवे पर बैटरी खत्म होने की टेंशन भूल जाइए, क्योंकि कुछ स्मार्ट मोबाइल ऐप्स आपकी पूरी EV जर्नी को आसान बना सकते हैं. ये ऐप्स न सिर्फ फास्ट चार्जिंग स्टेशन खोजते हैं, बल्कि लाइव स्टेटस, रिव्यू, बुकिंग और ट्रिप प्लानिंग जैसी सुविधाएं भी देते हैं. जानिए कौन से हैं भारत के 5 सबसे भरोसेमंद EV Charging Apps.

ख़बरें फटाफट

हाईवे पर काम आएंगे EV से जुड़े ये 5 ऐप्स.

इलेक्ट्रिक कार (EV) से लॉन्ग ट्रिप या हाईवे पर सफर करना अब बेहद आसान हो चुका है, लेकिन आज भी कई लोगों के मन में ‘रेंज एंग्जायटी’ यानी रास्ते में बैटरी खत्म होने का डर बना रहता है. हाईवे पर निकलते समय सबसे बड़ी चुनौती एक ऐसा चार्जिंग स्टेशन खोजना होती है, जो न सिर्फ चालू हालत में हो, बल्कि आपकी कार को सुपरफास्ट स्पीड से चार्ज भी कर सके.

अगर आप भी अपनी ईवी से किसी लंबे सफर पर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. अपने स्मार्टफोन में बस कुछ जरूरी ऐप्स डाउनलोड करके आप इस समस्या को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 बेहतरीन और भरोसेमंद मोबाइल ऐप्स के बारे में, जो आपके हाईवे सफर को पूरी तरह टेंशनफ्री बना देंगे.

1. EV Central

ये ऐप ईवी ड्राइवर्स के बीच काफी पॉपुलर है. ये एक एग्रीगेटर ऐप की तरह काम करता है, जो देश के लगभग सभी बड़े चार्जिंग नेटवर्क्स को एक ही मैप पर दिखा देता है. इसका एआई-बेस्ड ट्रिप प्लानर आपके रूट के हिसाब से चार्जिंग स्टॉप्स की सटीक जानकारी देता है.

2. Tata Power EZ Charge

टाटा पावर के पास भारत का सबसे बड़ा पब्लिक और हाईवे चार्जिंग नेटवर्क है. अगर आप नेशनल हाईवे पर हैं, तो इनका ऐप बेहद मददगार साबित होगा. इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ फास्ट चार्जर खोज सकते हैं, बल्कि एडवांस में बुकिंग करके लाइव चार्जिंग स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं.

3. PlugShare

ये एक ग्लोबल कम्युनिटी ऐप है, जहां असल ईवी यूजर्स चार्जिंग स्टेशनों का रिव्यू और लाइव तस्वीरें शेयर करते हैं. किसी भी स्टेशन पर जाने से पहले आप वहां का स्कोर देख सकते हैं कि वह चार्जर वर्तमान में वर्किंग कंडीशन में है या नहीं.

4. Statiq EV Charging

स्टैटिक ऐप तेजी से बढ़ते नेटवर्क के साथ हाईवे पर बहुत भरोसेमंद है. इस ऐप में Statiq FLUX जैसी मॉडर्न टेक्नोलॉजी मिलती है, जिससे आप पूरे चार्जर को अपने लिए रिजर्व कर सकते हैं, ताकि पावर शेयर न हो और आपकी गाड़ी सबसे तेज स्पीड (DC Fast Charging) से चार्ज हो सके.

5. ChargeZone

हाईवे पर लंबी दूरी के सफर के लिए चार्जज़ोन एक बेहतरीन विकल्प है. इनके हाईपावर डीसी फास्ट चार्जर्स मुख्य रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways), होटलों और ढाबों के पास होते हैं, जिससे गाड़ी चार्ज होते समय आप आराम से रिफ्रेश भी हो सकते हैं.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *