Last Updated:
कर्नाटक की सियासत के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की दिल्ली यात्रा अचानक चर्चा में आ गई है. खराब मौसम की वजह से उनकी स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट दिल्ली की बजाय जयपुर में उतारनी पड़ी. कांग्रेस आलाकमान से अहम मुलाकात से पहले आई इस रुकावट ने राजनीतिक अटकलों को और तेज कर दिया है. बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया को दिल्ली लाने की जिम्मेदारी कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला को सौंपी गई थी.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया लंबे खराब मौसम की वजह से जयपुर एयरपोर्ट पर अटके हुए हैं.
CM Siddaramaiah Flight: कर्नाटक के सियासी गलियारों में मची उठा पकड़ के बीच सूबे के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया जयपुर में अटक गए हैं. लंबे इंतजार के बावजूद उनको जयपुर से दिल्ली आने का रास्ता नहीं मिल पा रहा है. दरअसल, सिद्धारमैया को कर्नाटक से दिल्ली लाने के लिए आज एक स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट को बेंगलुरु के लिए रवाना किया गया था. वहीं सिद्धारमैया को दिल्ली लाने की जिम्मेदारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला को दी गई थी.
बताया जा रहा है कि तमाम अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपना इस्तीफा राजभवन को भेजा और स्पेशल फ्लाइट से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए. फ्लाइट में उनके साथ कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, मंत्री केजे जॉर्ज, बैराती सुरेश, कानूनी सलाहकार पोन्नन्ना, विधान परिषद सदस्य डॉ. यतींद्र, एआईसीसी सचिव अभिषेक दत्त भी मौजूद थे. फ्लाइट दिल्ली पहुंचती, इससे पहले मौसम ने बड़ी करवट ले ली.
तेज हवाओं और बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें
दिल्ली में अचानक आई तेज बारिश और तेज हवाओं के चलते फ्लाइट की लैंडिंग मुश्किल हो गई. मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए दिल्ली पहुंचने वाली फ्लाइट्स को जयपुर डाइवर्ट किया जाने लगा. इन फ्लाइट्स में एक फ्लाइट मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की फ्लाइट भी शामिल थी. कुछ मिनटों के अंतराल के बाद यह फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड हो गई. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं को लाउंज में बैठाया गया.
The special flight carrying Karnataka Chief Minister Siddaramaiah has landed in Jaipur instead of Delhi due to adverse weather conditions. State in charge, AICC General Secretary Randeep Surjewala, Ministers KJ George, Bairati Suresh, Legal Advisor Ponnanna, Legislative Council…
