गौर सिटी में बार-बार क्यों लग रही आग? कभी फ्लैट तो कभी कॉम्प्लेक्स, मेंटेनेंस की कमी या लोगों की लापरवाही

Last Updated:

Gaur City Fire News: गाजियाबाद गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में करीब एक माह पहले आग लगी थी. उस आग की घटना को लोग भूल नहीं पाए तब तक एक बार फिर आग लगने की घटना ने लोगों को दहला दिया. गौर ग्रीन एवेन्यू के पास आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखाई दी. इसका वीडियो सामने आया. इसमें दिख रहा है कि एक भवन में आग उठ रही है. दरअसल, गौड़ बिजनेस पार्क की इमारत में आग लगी थी. एक साथ 12 एसी जलकर खाक हो गए. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर गौर सिटी में बार-बार आग क्यों लग रही है. इसका कारण क्या है.

गौर सिटी में क्यों लग रही बार-बार आग.

Ghaziabad Fire News: आजकल गाजियाबदा के गौर सिटी में आए दिन आग लगने की खबर सामने आ जाती है. पहले इंदिरापुरम इलाके के गौर ग्रीन सोसाइटी में आग का तांडव देखने को मिला. वहीं, दो दिन पहले अभयखंड 2 स्थित गौर चौराहे पर बने व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में आग लगने से हड़कंप मच गया. यहां तक कि गौड़ बिजनेस पार्क की इमारत में ऐसी भयंकर आग लगी कि 12 एसी जलकर खाक हो गए. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि जो गौर सिटी में बार-बार आग लग जाती है. कहीं ये लोगों की लापरवाही ही तो नहीं है, जो उन्हीं पर भारी पड़ रही है. या फिर गौर सिटी का रखरखाव ठीक से नहीं हो रहा है.

गौड़ बिजनेस पार्क बिल्डिंग में लगी आग से फटे 12 AC
अब गाजियाबाद में गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी से सटे गौड़ बिजनेस पार्क की इमारत में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई थी. आग पहली मंजिल पर बने ऑफिस में लगे एसी से शुरू हुई और कुछ ही देर में बेसमेंट से तीसरी मंजिल तक के हिस्से को चपेट में ले लिया. आग से इमारत में लगे 12 एसी एक के बाद एक धमाके के साथ फट गए. इससे पास की सोसाइटी में रहने वाले लोग दहशत में आ गए थे. दरअसल, रात लगभग 11 बजे एक आउटलेट के एसी से चिंगारी निकलकर नीचे दूसरे आउटलेट के एसी पर गिरी थीं. इससे आग भड़क गई. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और आग सीढ़ियों के अगले हिस्से के बीच लकड़ी के ढांचे और बिजली के तारों से जरिए ऊपर की ओर बढ़ने लगी थी. आग ऑफिस के सर्वर रूम तक पहुंच गया. सुरक्षाकर्मियों ने 20 से ज्यादा दमकल उपकरणों के जरिये सर्वर रूम में फैली आग को बुझा दिया था.

गौर चौराहे पर बने कॉम्प्लेक्स में भी आग
अब दो दिन पहले बुधवार को अभयखंड 2 स्थित गौर चौराहे पर बने व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में देर रात आग लगने की घटना सामने आई. आग की लपटें और धुआं देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी. स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. आग कॉम्प्लेक्स के सबसे ऊपरी मंजिल पर लगने की बात सामने आई थी. मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया था कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं. हादसा कैसे हुआ इसका कारण अभी पता नहीं चला है. आग बुझने के बाद इसकी जांच की जाएगी.

1 माह पहले पॉश सोसाइटी में लगी थी आग
याद होगा ठीक आज के दिन ही करीब एक महीने पहले गौर ग्रीन सोसाइटी में फ्लैट में भीषण आग लग गई थी. आग लगने से अफरा-तफरी मच गई थी. लोगों ने 9वीं मंजिल स्थित एक फ्लैट में धुंआ उठते देखा. तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझने के काम में जुटी रही. कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका. हालांकि, तब तक हजारों का नुकसान हो चुका था. सुबह-सुबह सोसाइटी में अफरातफरी मच गई थी. लोग अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे थे. मगर, इस बीच एक बुजुर्ग शख्स अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की मदद को आग में उतर गया था. हाथ से खून बहने के बावजूद अजय शर्मा रुके नहीं और कई लोगों को जिंदा बचा लिया. आग में जले 8 फ्लैट्स में से सिर्फ 2 फ्लैट्स का ही इंश्योरेंस था.

इस मामले में देखा गया था सोसाइटी के अंदर से जिस टावर में आग लगी थी, वहां तक पहुंचने वाला रास्ता बेहद ही संकरा है. आग फैलने का एक कारण ये भी था कि फायर टेंडर पहुंच तो गए लेकिन वो टावर के नीचे तक पहुंच नहीं पाए. पास की ही सोसायटी के प्रेसिडेंट पद्माकर झा ने बताया था कि जब यहां पहुंचे तो गाड़ी यहां तक पहुंच ही नहीं पाई. बास्केटबॉल कोर्ट बना हुआ है. टावर के नीचे तक कोई गाड़ी जा ही नहीं सकती है. साथ हाइड्रोलिक का पानी भी नहीं पहुंच पा रहा था. कुल मिलाकर सोसाइटी बनाने वालों और उसकी देखरेख करने वालों की वजह से भी यह आग को जल्दी नहीं बुझाया जा सका.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *