आर्यन कैल्विन को टक्कर! भानुज वशिष्ठ ने संस्कृत रील्स से सोशल मीडिया पर काटा गदर, मिलियन में व्यूज

होमताजा खबरbusiness

आर्यन कैल्विन को टक्कर? भानुज ने संस्कृत रील्स से सोशल मीडिया पर काटा गदर

Last Updated:

Bhanuj Vashistha Sanskrit Influencer: यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर श्रीनिवास वरखेड़ी के साथ आयोजित अभिज्ञा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हुए हैं और वाइस चांसलर संवाद में शामिल होकर उसके भी लगातार संस्कृत में वीडियो बना रहे हैं. इस दौरान भानुज वशिष्ठ से खास बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कर्नाटक केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से वह पढ़ाई कर रहे हैं. 

नई दिल्ली: जिस संस्कृत भाषा को लोग सिर्फ किताबों और श्लोकों तक सीमित मानते थे. उसी भाषा को एक युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्रृंगेरी परिसर के छात्र भानुज वशिष्ठ संस्कृत में वीडियो बनाकर इंटरनेट पर छाए हुए हैं. उनके वीडियो पर मिलियन में व्यूज आ रहे हैं और युवा भी संस्कृत कंटेंट को बड़े दिलचस्प अंदाज में देख रहे हैं. भानुज का यह अनोखा प्रयास अब संस्कृत को नई पीढ़ी के बीच ट्रेंडिंग बना रहा है.

कर्नाटक से भानुज फिलहाल दिल्ली आए हुए हैं, क्योंकि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का हेड ऑफिस जोकि जनकपुरी में स्थित है. यहां पर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर श्रीनिवास वरखेड़ी के साथ आयोजित अभिज्ञा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हुए हैं और वाइस चांसलर संवाद में शामिल होकर उसके भी लगातार संस्कृत में वीडियो बना रहे हैं. इस दौरान भानुज वशिष्ठ से खास बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कर्नाटक केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से वह पढ़ाई कर रहे हैं. अंतिम वर्ष के स्टूडेंट है क्योंकि संस्कृत में पढ़ाई कर रहे हैं इसीलिए संस्कृत भाषा को आगे बढ़ा रहे हैं.

इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मिलियन व्यूज 
भानुज वशिष्ठ ने बताया कि जब उन्होंने केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया था तब से ही उन्होंने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर संस्कृत में वीडियो बनाने शुरू कर दिए थे. जब लोग हिंदी और इंग्लिश को ज्यादा बढ़ावा दे रहे हैं तो वहीं उन्होंने संस्कृत भाषा में वीडियो बनाकर लोगों का प्यार जीता. शुरू में व्यूज कम आते थे लेकिन धीरे-धीरे फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों पर मिलाकर देखें तो मिलियन में व्यूज आ रहे हैं. इंग्लिश में लोग जब अपने वीडियो की शुरुआत करते हैं तो बोलते हैं hey guys लेकिन भानुज वशिष्ठ अपने हर वीडियो की शुरुआत संस्कृत से ही करते हैं. भानुज वशिष्ठ अपनी यूनिवर्सिटी में होने वाले इवेंट्स के भी वीडियो संस्कृत में बनाकर अपलोड करते हैं और इसके अलावा कॉलेज की मौज मस्ती और संस्कृत भाषा को सीखने की जानकारी भी वीडियो के जरिए वह लगातार दे रहे हैं.

बॉलीवुड में जाने का है सपना 
भानुज वशिष्ठ ने बताया कि उनके पिता सरकारी नौकरी में है और साथ में ही वह एक ज्योतिषी भी हैं. वह और उनके पिता कर्मकांड पूजा पाठ और शादी विवाह भी करवाते हैं. इसके अलावा उनकी मां हैं. उन्होंने बताया कि उनका खुद का सपना बॉलीवुड में जाने का है. उनका सपना बॉलीवुड में एक्टर बनने का है और पढ़ाई के साथ-साथ वह अपने ब्लॉगिंग को भी जारी रखेंगे क्योंकि इसके जरिए उन्हें पहचान मिल रही है. भानुज वशिष्ठ ने यह भी बताया कि दिल्ली के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय आकर और यहां के कुलपति के साथ संवाद करके बहुत अच्छा अनुभव मिला है क्योंकि हेड ऑफिस पर आकर वाइस चांसलर से मिलना उनका सपना था. यहां पर आकर बहुत कुछ सीखा है और अलग-अलग यूनिवर्सिटी से चुने गए छात्र यहां पर आए हैं. सभी से मिलने का मौका मिल रहा है और उनके साथ भी वह लगातार वीडियो बना रहे हैं.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *