Last Updated:
Noida Latest News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है. लंबे समय से इंतजार किया जा रहा हिंडन नदी पर बन रहा 6 लेन पुल अब लगभग तैयार हो चुका है. इस परियोजना के पूरा होते ही ट्रैफिक की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी, जिससे नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और कारोबारियों को बड़ा फायदा मिलेगा.
हिंडन नदी पर पुल बनकर तैयार.
नोएडा: उत्तर प्रदेश में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच रोजाना आने-जाने वाले हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है. हिंडन नदी पर बन रहा बहुप्रतीक्षित 6 लेन पुल अब लगभग तैयार हो चुका है और अगर सब कुछ तय समय पर रहा तो इस साल दिसंबर तक इस पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकती है.
सेक्टर-146 को ग्रेटर नोएडा के LG गोलचक्कर से जोड़ने वाला यह पुल दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देगा. करीब 200 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण अंतिम चरण में है और अब केवल कुछ फिनिशिंग कार्य बाकी हैं. पुल से जुड़ने वाली एप्रोच रोड का भी अधिकांश निर्माण पूरा हो चुका है.
इस परियोजना के शुरू होने के बाद सेक्टर-146, सेक्टर-145, नॉलेज पार्क और आसपास के इलाकों के लोगों का सफर पहले से कहीं अधिक तेज और सुविधाजनक हो जाएगा. रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और यात्रा का समय भी कम होगा.
साल 2019 में शुरू हुई यह महत्वाकांक्षी परियोजना कई कारणों से बीच में अटक गई थी, लेकिन अब इसका सपना साकार होने के बेहद करीब है. नोएडा की ओर लगभग पूरा काम खत्म हो चुका है, जबकि ग्रेटर नोएडा की तरफ कुछ जमीन संबंधी बाधाओं को दूर करने की प्रक्रिया जारी है.
अधिकारियों का कहना है कि बची हुई औपचारिकताएं पूरी होते ही पुल को जनता के लिए खोल दिया जाएगा. परियोजना के पूरी तरह शुरू होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आवागमन आसान, तेज और सुगम हो जाएगा, जिससे हजारों नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों को सीधा फायदा मिलेगा.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें
