सूर्या चौहान का मर्डर पूरी खोड़ा कालोनी की तस्‍वीर बदल देगा? 1600 बदमाशों को गली-गली ढूंढ रही पुलिस, 3 मदरसे सील

Last Updated:

Surya Chauhan Murder Case, Khora Colony : गाजियाबाद जिला प्रशासन ने खोड़ा कालोनी में मदरसों पर सीलिंग की कार्रवाई की है, जो दस्तावेज में पंजीकृत नहीं थे. जिनके पास दस्तावेज नहीं थे और प्रशासन की टीम उनके लगातार दस्तावेजों की जांच कर रही है. सूर्या हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अपराधियों के सत्यापन का अभियान लगातार चलाया जा रहा है. मौके पर पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ खुद मौजूद हैं और हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं.

सूर्या चौहान मर्डर केस के बाद गाजियाबाद पुलिस और जिला प्रशासन एक्‍शन मोड़ में है..

गाजियाबाद : खोड़ा कॉलोनी में सूर्या चौहान हत्याकांड (Surya Chauhan Case) के बाद गाजियाबाद पुलिस और जिला प्रशासन लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहा है. खोड़ा इलाके में अपराधियों के सत्यापन अभियान का आज दूसरा दिन रहा, जहां पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ खुद मौके पर पहुंचे. इस दौरान पुलिस ने अपराधियों का वेरिफिकेशन किया तो वहीं जिला प्रशासन ने तीन मदरसों पर सीलिंग की कार्रवाई भी की. यहां भारी पुलिस बल पूरे खोड़ा में जगह-जगह पेट्रोलिंग कर रहा है और पुराने बदमाशों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है. इससे वहां असामाजिक तत्‍वों में खौफ है.

गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन का संयुक्त अभियान लगातार जारी है. सूर्या हत्याकांड के बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक करीब 1601 अपराधियों का सत्यापन किया जा रहा है. वह इस समय कहां पर है, उन्होंने अपनी इलीगल संपत्ति तो जमा नहीं कर रखी है? सब वेरिफाई किया जा रहा है.

इसी अभियान के तहत जिला प्रशासन ने तीन मदरसों पर सीलिंग की कार्रवाई की. इन मदरसों के पास पंजीकृत दस्तावेज़ नहीं थे. पहला मदरसा रहमानिया, दूसरा सुलताना अलअरफीन मदरसा और तीसरा तालीमत उलूम मदरसा प्रशासन द्वारा सील किया गया. कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा.

वहीं पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने मौके पर पहुंचकर पूरे अभियान का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साहिबाबाद क्षेत्र में भी पुलिस द्वारा वेरिफिकेशन ड्राइव चलाई गई, जहां कई अपराधियों के हाथों में बैनर दिखाई दिए जिन पर लिखा था- हम अपराध नहीं करेंगे. फिलहाल गाजियाबाद पुलिस और जिला प्रशासन का यह अभियान लगातार जारी है. अधिकारियों का कहना है कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

1. सूर्या चौहान की हत्या कब हुई थी?
गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी के रहने वाले 17 वर्षीय (कक्षा 11 के छात्र) सूर्या प्रताप चौहान पर 28 मई 2026 को चाकू से हमला किया गया था. उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

2. इस केस में असद और उसके साथियों का क्या हुआ?
मुख्य आरोपी असद फरार था और उस पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था. 31 मई 2026 को पुलिस मुठभेड़ में वह मारा गया. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान उसने फायरिंग की, जिसके जवाब में कार्रवाई हुई. अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई. पुलिस ने फरहान, आसिफ, नवाब सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है. रिपोर्टों के अनुसार फरहान पर हत्या में इस्तेमाल चाकू उपलब्ध कराने का आरोप भी सामने आया है.

3. अभी इस केस का क्या स्टेटस है?
अभी स्थिति यह है कि मुख्य आरोपी असद मुठभेड़ में मारा जा चुका है. कई सह-आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. हत्या के मुकदमे की जांच जारी है. पुलिस अन्य संभावित आरोपियों और पूरे घटनाक्रम की भूमिका की जांच कर रही है. मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं और पुलिस की कार्रवाई पर बहस जारी है. लगातार नेता और अधिकारी सूर्या के घर आ रहे हैं और उसके परिजनों से मिल रहे हैं.

4. खोड़ा कॉलोनी में अभी पुलिस-प्रशासन क्या कार्रवाई कर रहा है?
सूर्या की हत्या के बाद खोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश और कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाए गए हैं. मुख्य आरोपी असद के परिवार के मकान को सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण बताते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण नोटिस जारी किया है और 15 दिन में खाली करने, तोड़ने का निर्देश दिया है. क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी बढ़ाई गई है और संवेदनशील इलाकों में गश्त जारी है. बदमाशों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है. 3 मदरसे सील किए जा चुके हैं.

About the Author

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *