Indonesia Open 2026: आयुष शेट्टी प्री क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग मैच से हटे

Last Updated:

Indonesia Open 2026: भारतीय शटलर आयुष शेट्टी ने शानदार वापसी करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. 21 वर्षीय आयुष ने दुनिया के 15वें नंबर के चीनी खिलाड़ी होंग यांग चेंग को 8-21, 22-20, 21-15 से हराया. पहला गेम बुरी तरह गंवाने के बाद आयुष ने दूसरे गेम में 11-15 से पिछड़ने के बावजूद दमदार वापसी की.

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी

जकार्ता: युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल जोड़ी मैच के बीच से हट गई.

दुनिया के 20वें नंबर के खिलाड़ी आयुष ने इस सुपर 1000 टूर्नामेंट के पहले दौर में दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी चीन के होंग येंग चेंग को 8-21, 22-20, 21-15 से हराया. पहले गेम में करारी हार के बाद 21 साल के आयुष ने दूसरे गेम में 11-15 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए मुकाबले को तीसरे और निर्णायक गेम में खींचा.

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आयुष ने तीसरे और निर्णायक गेम में पूरी तरह से दबदबा बनाते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया, जहां उनकी भिड़ंत हांगकांग के ली च्युक यू से होगी.

सात्विक और चिराग को हालांकि पुरुष एकल के पहले दौर के मुकाबले से सात मिनट में ही हटना पड़ा. भारतीय जोड़ी को सात्विक के कंधे में चोट के कारण मुकाबले से हटना पड़ा.

भारतीय जोड़ी जब केंग खाइ शिंग और आरोन टाई की मलेशिया की जोड़ी के खिलाफ 6-11 से पीछे थी तब सात्विक को अपने दाएं कंधे की ओर इशारा करते देखा गया और इसके बाद इस सुपर 1000 टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले को रोक दिया गया.

पिछले हफ्ते भारतीय जोड़ी ने सिंगापुर ओपन जीतकर दो साल में अपना पहला खिताब जीता था. पुरुष एकल में एचएस प्रणय को पहले दौर में ही आयरलैंड के एनहाट एनगुएन के खिलाफ तीन गेम में शिकस्त झेलनी पड़ी.

पहले गेम 17-21 से गंवाने के बाद प्रणय ने वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-16 से जीता, लेकिन तीसरे और निर्णायक गेम में 19-21 की हार के साथ मुकाबला गंवा दिया. मिश्रित युगल में रोहन कपूर और रुतविका गड्डे की दुनिया की 41वें नंबर की भारतीय जोड़ी ने पो सुआन येंग और लिंग फेंग हू की चीनी ताइपे की जोड़ी के खिलाफ 21-14, 21-14 की जीत से दूसरे दौर में जगह बनाई.

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *