वैभव सूर्यवंशी कुछ घंटे में फिर से खेलते नजर आएंगे, किन टीमों से मुकाबला, किस चैनल पर आएगा मैच

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी के एक बार फिर खेलते देखने के लिए तैयार हो जाइए. इंडिया ए टीम ट्राई सीरीज के अपने पहले मुकाबले में जब उतरेगी तो सबकी नजर 15 साल के इस युवा बल्लेबाज पर ही रहेगी. ट्राई सीरीज 2026 में भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें डंबुला में खिताब के लिए भिड़ेंगी.

इंडिया ए की टीम में सबसे ज्यादा चर्चा युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की हो रही है. उन्होंने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था. तिलक वर्मा की कप्तानी में टीम खेलने उतरेगी. भारत खिताब जीतने का प्रबल दावेदार है. मेजबान श्रीलंका ए अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेंगे. निरोशन डिकवेला, अविष्का फर्नांडो और सदीरा समरविक्रमा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों टीम में मौजूद हैं.

ट्राई सीरीज लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें

भारत में ट्राई सीरीज श्रीलंका 2026 का प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत में फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप व वेबसाइट पर ट्राई सीरीज देख सकते हैं.

इंडिया ए का सामना ट्राई सीरीज के पहले मैच में किस टीम से होगा?

ट्राई सीरीज के पहले मैच में इंडिया ए टीम का सामना मेजबान श्रीलंका ए की टीम के साथ होगा.

कब खेला जाएगा इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला?

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज का पहला मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे से खेला जाना है.

इंडिया ए का ट्राई सीरीज में शेड्यूल

श्रीलंका के दौरे पर इंडिया ‘ए’ की टीम ट्राई-सीरीज खेलेगी. इस टूर्नामेंट में भारतीय का सामना श्रीलंका और अफगानिस्तान की ए टीम के साथ होगा. इस टूर्नामेंट का आगाज 9 जून से होना है. फाइनल मैच 21 जून को खेला जाएगा. ट्राई सीरीज के सारे मुकाबले दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. 9 जून को इंडिया ए का सामना श्रीलंका ए से होगा. टीम 11 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी. 15 जून को फिर से श्रीलंका से मैच होगा. इसके बाद आखिरी लीग मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 17 जून को खेलना है.

इंडिया ‘ए’ टीम:

तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युधवीर सिंह, अंशुल कम्बोज, अरशद खान.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *