'जितने जिहादी खोड़ा कॉलोनी में बसे हैं, सबके घर तोड़े जाएंगे…' BJP नेता संगीत सोम धमकी देकर गए हैं, बुल्‍डोजर तो नहीं चलने वाले?

Last Updated:

BJP Sangeet Som On Surya Chauhan Case : बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम खोड़ा में सूर्या चौहान के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे. उनका साफ तौर पर कहना है कि अपराधियों और आरोपियों के खिलाफ बुल्डोजर की कार्रवाई भी होगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निश्चित तौर पर पीड़ित परिवार के साथ हम हर मौके पर खड़े हैं और जो प्रशासन ने अब तक कार्रवाई की है, वो बिल्कुल सही कार्रवाई की है.

संगीत सोम ने खोड़ा कालोनी पहुंचकर सूर्या चौहान के परिजनों से मुलाकात की.

गाजियाबाद: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान की हत्‍या की घटना के बाद सियासी हलचल तेज है. इसी कड़ी में BJP के फायर ब्रांड नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम आज पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए खोड़ा पहुंचे. संगीत सोम ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया. खोड़ा पहुंचे बीजेपी नेता संगीत सोम से न्यूज़18 उत्तर प्रदेश के संवाददाता रोहित सिंह से खास बातचीत की. उन्‍होंने कहा कि जिस तरीके की कार्रवाई हुई है, पुलिस का प्रशंसनीय काम है. पुलिस ने जिस तरीके से एक जेहादी को ऊपर पहुंचाने का काम किया है, व इसके लिए बधाई का पात्र है और मैं पुलिस को यही कहूंगा की मनोबल ऊंचा रखिए. जो बाकी जेहादी बचे हैं, उन्हें भी वहीं पहुंचाने का काम कीजिए. आइये जानते हैं उन्‍होंने क्‍या-क्‍या कहा?

पुलिस ने जेहादी को ऊपर पहुंचाने का काम किया
जब संगीत सोम से सवाल किया गया कि आपकी पीड़ित परिवार से क्या बात हुई और जो अब तक कार्रवाई हुई है उस पर वे क्या कहना चाहेंगे? इस पर संगीत सोम ने पुलिस प्रशासन की प्रशंसा की. उन्‍होंने पुलिसिया कार्रवाई को एकदम सही बताया और कहा कि केवल असद ही नहीं, इस पूरे खोड़ा इलाके में जितने भी जिहादी हैं, वह सबका भी हिसाब किया जाएगा.

पीड़ित परिवार को 1 लाख रुपये की सहायता देंगे
जब संगीत सोम से पीड़ित परिवार को दी जाने वाली सहायता राशि के बारे में पूछा कि आपकी तरफ से क्या सहायता राशि दी गई है पीड़ित परिवार की? तो बीजेपी नेता ने बताया कि वे निजी तौर पर भी परिवार की मदद कर रहे हैं. संगीत सोम ने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से सहायता राशि दी गई है और पर्सनली मेरी तरफ से भी 1 लाख की राशि दी जा रही है और एक या 5 लाख रुपये की बात नहीं है. ये केवल परिवार को न्याय मिले और परिवार अच्छे से इस लड़ाई को लड़े, ये बात है.

सांप के बच्चे को दूध पिलाओगे तो डसेगा ही…
खोड़ा मामले में मृतक सूर्या को जिस तरह धोखे से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया, उसे लेकर संगीत सोम के सोशल मीडिया पोस्ट पर भी सवाल हुआ. जब उनसे पूछा गया कि आपने फेसबुक पर पोस्ट किया था कि सांप के बच्चे को दूध पिलाओगे तो वो डसेगा ही, क्या कहना चाहेंगे इसको लेकर? क्योंकि कहा जा रहा है कि सूर्या को भी धोखे से बुलाया गया था? इस पर अपने चिरपरिचित अंदाज में संगीत सोम ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि ‘तो यही सोचिए ना की जिस तरीके से उस बच्चे को धोखा देकर दोस्ती के नाम पर बुलाया गया, ये सांप को दूध पिलाने वाला काम है. ये सपोले हैं. इन सपोलों का यही फन नहीं रगड़ा जाएगा तो ये आगे सिर उठाएंगे. इसलिए जरूरत है कि यहीं कहीं फन रगड़ दिया जाए.’

निश्चित रहिए, जितने जेहादी बसे हैं सबके घर टूटेंगे
प्रशासन द्वारा आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किए जाने और 15 दिन के भीतर खुद निर्माण हटाने वरना प्रशासन द्वारा तोड़ने की चेतावनी पर जब संगीत सोम से पूछा गया, तो उन्होंने खोड़ा में अवैध रूप से रह रहे तत्वों पर बड़े एक्शन का दावा किया. संगीत सोम ने कड़े लहजे में कहा ‘आप निश्चिंत रहिए. एक असद का नहीं, जितने जिहादी इस कॉलोनी में बसे हैं, सबके घर तोड़ दिए जाएंगे.’

About the Author

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *