Last Updated:
Electricity Load Increased in Ghaziabad: बिजली निगम ने गाजियाबाद के उपभोक्ताओं को एक बड़ा झटका दे दिया है. बिना किसी नोटिस के ही बिजली लोड को बढ़ा दिया गया. इससे परेशानी खड़ी हो गई. आइए जानते हैं सब कुछ.
गाजियाबाद में बिजली उपभोक्ताओं को झटका.
गाजियाबाद : बिजली निगम एक के बाद एक बड़ा झटका देता जा रहा है. प्रीपेड मीटर का मामला अभी सुलझा नहीं है. इस बीच बिजली निगम ने बिना पहले नोटिस दिए बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ा दिया है. अब बेचारे लोग बिजली विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं. अपना पुराना और नया लोड चेक करवा रहे हैं. एनबीटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, 7.50 लाख में से अब तक करीब 1,37,522 उपभोक्ताओं का एक किलोवाट भार बढ़ाया गया है.
कितने उपभोक्ताओं का लोड बढ़ा?
- जोन-1: 31,498 उपभोक्ता
- जोन-2: 50,890 उपभोक्ता
- जोन-3: 55,134 उपभोक्ता
यानी तीनों जोनों में 1.37 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं का बिजली लोड बढ़ाया गया है.
पहले क्या नियम था?
पहले अगर किसी उपभोक्ता का लोड बढ़ाना होता था, तो बिजली निगम पहले नोटिस जारी करता था. इसके बाद ही लोड बढ़ाया जाता था. मगर, इस बार कई उपभोक्ताओं का लोड सीधे बढ़ा दिया गया, जिसकी जानकारी उन्हें बाद में मैसेज से मिली.
उपभोक्ताओं की शिकायत
कई लोगों का कहना है कि 3 किलोवाट का कनेक्शन बिना पूछे 4 किलोवाट कर दिया गया. बिना नोटिस लोड बढ़ने से हर महीने फिक्स्ड चार्ज और बिजली बिल बढ़ सकता है. कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर पहले जानकारी मिलती, तो वे अपनी जरूरत के हिसाब से फैसला कर सकते थे.
बिजली निगम का क्या कहना है?
जोन-3 के मुख्य अभियंता ब्रजेश कुमार के अनुसार, कई इलाकों और सोसायटियों में जरूरत के मुताबिक बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाया गया है. उनका कहना है कि पहले तय सीमा से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने पर घरेलू उपभोक्ताओं से एक गुना और गैर-घरेलू उपभोक्ताओं से दो गुना तक पेनल्टी वसूली जाती थी. अब लोड बढ़ जाने के बाद ओवरलोड की पेनल्टी नहीं लगेगी.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…
और पढ़ें
