लैंडिंग से पहले बेकाबू हुआ पैसेंजर, गुस्‍से में तोड़ डाली प्‍लेन की विंडो, आफत में आई सैकड़ों यात्रियों की जान

होमताजा खबरदेश

लैंडिंग से पहले बेकाबू हुआ पैसेंजर, गुस्‍से में तोड़ी प्‍लेन की विंडो, फिर…

Last Updated:

Air India Flight Incident: चंडीगढ़ से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पैसेंजर ने लैंडिंग से ठीक पहले प्लेन की खिड़की का शीशा तोड़ दिया. फ्लाइट AI1879 सेफली आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया गया. वहीं आरोपी पैसेंजर को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया है.

फ्लाइट में बेकाबू हुए पैसेंजर ने प्‍लेन की विंडो ही तोड़ डाली. (प्रतीकात्‍मक इमेज)

Airport News. एयर इंडिया की दिल्‍ली आ रही एक फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्‍लेन में मौजूद एक पैसेंजर आपे से बाहर हो गया. पूरी तरह से बेकाबू हो चुके इस पैसेंजर प्‍लेन की विंडो पर तब तक वार करता रहा, जब तक विंडो का अंदरूनी शीशा टूट नहीं गया. इस दौरान, फ्लाइट क्रू ने पैसेंजर को काबू करने की खूब कोशिश की, लेकिन उनकी हर कोशिश बेकार साबित हुई. गनीमत रही कि फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से दिल्‍ली एयरपोर्ट पर लैंड कर दिया गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

सूत्रों के अनुसार, यह मामला रविवार को चंडीगढ़ से दिल्‍ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI1879 का है. प्‍लेन ने दिल्‍ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए डिसेंडिग शुरू ही की थी, तभी एक पैसेंजर अचानक से बेकाबू हो गया. पहले उसने तेज-तेज चीखना शुरू कर दिया. फ्लाइट में मौजूद अन्‍य पैसेंजर और क्रू मेंबर ने जब उसे समझाने की कोशिश की, तो शांत होने की वजह ज्‍यादा भड़क गया. अपना गुस्‍सा दिखाने के लिए उसने विंडो के शीशे पर हमला करना शुरू कर दिया. वह शीशे के टूटने तक लगातार उसपर वार करता रहा.

वहीं, फ्लाइट का शीशा टूटने ही पैसेंजर के बीच हड़कंप मच गया. क्रू-मेंबर ने एक तरफ इस पैसेंजर पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं. वहीं दूसरी तरह इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी कॉकपिट में मौजूद पायलट्स को दी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पायलट्स ने यह घटनाक्रम एटीसी के जरिए एयरपोर्ट ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (एओसीसी) और सिक्‍योरिटी ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (एसओसीसी) से साझा की. जानकारी मिलते ही सीआईएसएफ के कमांडोज एक्टिव हो गए. फ्लाइट के लैंड होते के बाद फ्लाइट क्रू ने आरोपी पैसेंजर को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया.

खाकी देखते ही बदल गए पैसेंजर के सुर
मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पैसेंजर लगातार आक्रामक व्यवहार कर रहा था और क्रू की चेतावनियों को नजरअंदाज कर रहा था. हालांकि जैसे ही उसे सीआईएसएफ के हवाले किया गया, उसका रवैया पूरी तरह से बदल गया. वह बार-बार माफी मांगने लगा और अपने व्यवहार पर अफसोस जताने लगा. बावजूद इसके, एयर इंडिया ने इस पूरे वाकिए के बारे में ब्‍यूरो ऑफ स‍िविल एविएशन सिक्‍योरिटी (बीसीएएस) और डायरेक्‍टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) को रिपोर्ट भेज दी है. साथ ही, आरोपी पैसेंजर को अनरूली पैसेंजर की लिस्‍ट में डालने की कवायद भी शुरू कर दी गई है.

पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश
सीआईएसएफ कर्मियों को देखते देखते ही बार-बार माफी मांगने वाले इस पैसेंजर ने एक बार फिर अपना रुख बदल लिया. सोमवार को मौका मिलते ही उसने पुलिस की निगरानी से निकलकर भागने की कोशिश की. हालांकि सीआईएसएफ की क्विक रिएक्‍शन टीम (क्‍यूआरटी) की एक्‍शन लेते हुए एक बार फिर दबोच लिया. इसके बाद उसे दोबारा पुलिस के हवाले कर दिया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से पटना का रहने वाला है. पूछताछ के दौरान उसके माता-पिता ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहा है. परिवार ने अधिकारियों से अनुरोध किया था कि उसे पटना जाने की अनुमति दी जाए, लेकिन जांच पूरी होने तक ऐसा नहीं किया गया.

7 जून को चंडीगढ़ से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI1879 में एक पैसेंजर ने एयरक्राफ्ट को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. क्रू ने निर्धारित सिक्‍योरिटी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दिल्ली एयरपोर्ट की संबंधित एजेंसियों को सूचना दे दी गई थी. पूरी घटना के दौरान फ्लाइट, क्रू और बाकी पैसेंजर्स की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया. ऐसे मामलों में एयरलाइंस जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी है. कोई भी पैसेंजर ऐसा व्यवहार, जिससे फ्लाइट की सुरक्षा या यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती हो, उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. घटना की जानकारी एविएशन रेगुलेटर को दे दी गई है और आगे की प्रक्रिया नियमों के तहत पूरी की जा रही है. – प्रवक्‍ता एयर इंडिया

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *