Last Updated:
Surya Chauhan Murder News: गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में सूर्या चौहान की आज तेरहवीं है. इस दौरान श्रद्धांजलि सभा रखी गई है. मौके पर भारी संख्या में पीएसी, आरएएफ और पुलिसकर्मी तैनात हैं. बीते 28 मई को सूर्या चौहान की उसकी दोस्तों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी थी.
सूर्या चौहान की तेरहवीं आज.
गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा कॉलोनी में पुलिस-प्रशासन एक बार फिर अलर्ट हो गया है. क्योंकि आज सूर्या की तेरहवीं है. खोड़ा थानाक्षेत्र के नवनीत विहार स्थित गली नंबर एक में (आज) बुधवार को सूर्या की तेरहवीं पर शोक सभा रखी गई है. सूर्या के परिचितों और दोस्तों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को शोकसभा में आने और श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया है. वहीं क्षेत्र में तनाव का माहौल और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए फोर्स को भी बढ़ा दिया गया है. इस दौरान पुलिस, पीएसी, आरएएफ और आरआरएएफ के जवान खोड़ा में तैनात रहेंगे.
About the Author
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें
