समाज में सम्मान से जी सकेंगे… योगी सरकार के फैसले पर एसिड अटैक पीड़िता क्या कह रहीं? पढ़ें

Last Updated:

Public Opinion: योगी सरकार और केंद्र सरकार के तीन तलाक और एसिड अटैक की शिकार महिलाओं को लिए गए फैसले को लेकर सर्वाइवर्स काफी खुश हैं. महिला सर्वाइवर ने कहा कि समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाकर सम्मान से जी सकेंगे. वहीं एक पुरुष पीड़ित ने कहा कि सरकार को हमारे बारे में भी सोचना चाहिए.

नोएडा: योगी सरकार ने सामाजिक उत्पीड़न और विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रही महिलाओं के पुनर्वास के लिए एक बड़ा और संवेदनशील फैसला लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब तीन तलाक और एसिड अटैक की शिकार महिलाओं के साथ-साथ निराश्रित महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा. इतना ही नहीं, इन महिलाओं और उनके आश्रितों को आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा भी मिलेगी. इस बारे में हमने उन महिलाओं और पुरुषों से बात की, जिन्हें इसका लाभ मिलने वाला है. आइए जानते हैं कि उनका क्या कहना है.

‘ये बहुत पहले हो जाना चाहिए…’
नोएडा की रहने वाली एसिड अटैक सर्वाइवर्स जया ने कहा कि वह मूल रूप से आजमगढ़ की रहने वाली हैं. जब किसी महिला या फिर लड़की के ऊपर एसिड अटैक होता है उसके बाद की स्थिति बेहद गंभीर और ना समझने वाली होती है. एसिड अटैक से पहले जो लड़की समाज, परिवार, रिश्तेदार सब की चहेती थी… वही बाद में सब की नजरों में खटकती है. लड़की खुद अपना चेहरा छुपाए हुए अपनी जिंदगी से लड़ रही होती है. तलाकशुदा महिलाएं और एसिड अटैक सरवाइवर के लिए केंद्र सरकार और यूपी सरकार ने जो पहल की है वह काबिल ए तारीफ है. इससे न सिर्फ उन महिलाओं को मजबूती मिलेगी, साथ में वह समाज में आगे बढ़ने और सम्मान से जीने का भी हक मिलेगा.

सरकार के कदम से मजबूत होंगी पीड़िता
उन्होंने आगे कहा कि कम उम्र की लड़कियों पर एसिड अटैक होता है तो उस घटना के बाद समाज और परिवार उन्हें एक्सेप्ट नहीं करता. इसके चलते उन्हें एक कमरे के अंदर अपनी जिंदगी गुजारनी होती है. कई दफा तन्हाई और दर्द के चलते कई सरवाइवर्स अपनी जिंदगी को ही त्याग देते हैं. पेरेंट्स के पास पैसे की तंगी के चलते उन लड़कियों का इलाज नहीं हो पता, जिसके चलते तमाम हेल्थ इश्यू सामने आते हैं. मगर, सरकार उन महिलाओं और लड़कियों को स्वास्थ्य का वादा कर रही है. आयुष्मान भारत योजना के तहत 500000 तक कि उन्हें मदद मिलेगी और पक्का मकान रहने को मिलेगा तो मुझे लगता है कि वह समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाकर सम्मान से जी सकेंगे.

पुरुष पीड़ित ने की सरकार से ये खास अपील
लोकल 18 की टीम ने एक एसिड अटैक पुरुष सरवाइवर से बात की. नारायण मूल रूप से यूपी कानपुर के निवासी है. उन्होंने सरकार के इस कदम को काफी सराहा. साथ ही सरकार से अपील कि की सरकार सिर्फ महिलाओं के लिए ही ऐसा कदम क्यों उठा रही है? एसिड अटैक पुरुष के ऊपर भी होता है और उसके पीछे के कई भिन्न-भिन्न कारण होते हैं. अगर सरकार उन पुरुष के बारे में भी सोचे तो बहुत अच्छा होगा.एसिड अटैक चाहे पुरुष पर हो या महिला पर हालात एक जैसे ही होते हैं. समाज में जीना बड़ा मुश्किल हो जाता है. मेरी सरकार से यही अपील है कि हम पुरुषों के लिए भी सरकार कुछ कदम उठाए ताकि हम भी सम्मान से जी सके.

इन दोनों सर्वाइवर ने बताया कि फिलहाल वो छांव फाउंडेशन के साथ मिलकर अपना जीवन यापन कर रहे है. छांव संस्था तमाम हजारों उन महिला और पुरुषों के साथ खड़ी है जो एसिड अटैक का डंश झेल रहे हैं. इस संस्था से जुड़ने के बाद हमें जिस समाज ने ठुकरा दिया था या असेप्ट नहीं किया अब हम सम्मान से जी रहे है. नौकरी कर रहे हैं और समाज के लिए मिसाल बने हैं.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *