Last Updated:
फ्लोरिश इन होटल आग में 23 मौतों के बाद MCD ने APHI प्रिंस मान की कॉन्ट्रैक्ट नौकरी खत्म की, हेल्थ लाइसेंस जांच में घोर लापरवाही और झूठी रिपोर्ट का आरोप.
मालवीय नगर हादसे में एमसीडी ने हेल्थ इंस्पेक्टर को निकाला
नई दिल्ली. मालवीय नगर के हौज रानी स्थित फ्लोरिश इन होटल में 3 जून को लगी भीषण आग में 23 लोगों की मौत के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सख्त कार्रवाई करते हुए असिस्टेंट पब्लिक हेल्थ इंस्पेक्टर (APHI) प्रिंस मान की कॉन्ट्रैक्ट नौकरी तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दी है. एमसीडी ने उन पर घोर लापरवाही और ड्यूटी में गंभीर कोताही का आरोप लगाया है.
एमसीडी के पब्लिक हेल्थ विभाग की ओर से जारी ऑफिस ऑर्डर के अनुसार, प्रिंस मान साउथ जोन में कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर तैनात थे और उन्हें 17 मार्च को टी एंड सनेक्स (बिना सीट) के लिए हेल्थ ट्रेड लाइसेंस का आवेदन जांच के लिए सौंपा गया था. यह आवेदन 78 दिन तक लंबित रखा गया और 2 जून तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई.
ऑर्डर में क्या कहा गया..
ऑर्डर में कहा गया कि मान ने 2 जून को जो फील्ड इंस्पेक्शन किया. वह बेहद सतही और खानापूर्ति जैसा था. उन्होंने कागजात और मौके की हकीकत में साफ नजर आने वाली गड़बड़ियों को नजरअंदाज कर दिया और भारी नियम उल्लंघनों के बावजूद लाइसेंस की सिफारिश कर दी. एमसीडी के मुताबिक, उन्होंने झूठी और भ्रामक इंस्पेक्शन रिपोर्ट के आधार पर लाइसेंस मंजूर करने की अनुशंसा की, जिसके बाद उसी दिन, 2 जून को जोनल स्तर पर आवेदन को मंजूरी दे दी गई. अगली ही तारीख 3 जून को होटल में भीषण आग लग गई, जिसमें 23 लोगों की जान चली गई, जिनमें 2 विदेशी नागरिक भी शामिल थे.
प्रिंंस मान में ईमानदारी की कमी
कंपिटेंट अथॉरिटी ने प्रिंस मान के व्यवहार को पूरी तरह ईमानदारी की कमी और घोर लापरवाही वाला बताते हुए कहा कि उनकी सेवाओं को जारी रखना जनहित के प्रतिकूल है. इसी आधार पर उनकी कॉन्ट्रैक्ट नियुक्ति तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी गई. आदेश की प्रति डिप्टी कमिश्नर (साउथ जोन), डिस्ट्रिक्ट हेल्थ ऑफिसर (साउथ जोन) और अन्य संबंधित अधिकारियों को त्वरित अनुपालन के लिए भेजी गई है.
About the Author
अरुण बिंजोला इस वक्त न्यूज 18 में बतौर एसोसिएट एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह करीब 15 सालों से पत्रकारिता में सक्रिए हैं और पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. करीब एक साल से न्यूज 1…और पढ़ें
