गाजियाबाद वाले हो जाइए सावधान! एक गलती और मोबाइल पर आ जाएगा चालान का मैसेज, 41 चौराहों पर कैमरों की नजर

Last Updated:

Ghaziabad News: गाजियाबाद में यातायात नियमों को लेकर प्रशासन सख्त हो गई है, जिसका नतीजा देखने को मिला और शहर में 41 प्रमुख चौराहों पर आईटीएमएस कैमरे लगाए गए हैं. इन कैमरों और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के चलते जिले में हर महीने 2 लाख से अधिक चालान किए जा रहे हैं.

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की ओर से आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है. इसी कड़ी में शहर के 41 प्रमुख चौराहों पर आईटीएमएस कैमरे लगाए गए हैं. इन कैमरों और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के चलते जिले में हर महीने 2 लाख से अधिक चालान किए जा रहे हैं, जिससे नियम तोड़ने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

आईटीएमएस कैमरों के जरिए प्रतिदिन 4 हजार से अधिक ई-चालान किए जा रहे हैं. यदि मासिक आंकड़ों की बात करें तो केवल कैमरों की मदद से ही करीब 1.20 लाख चालान हर महीने किए जा रहे हैं. इसके अलावा ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़क पर मैन्युअल जांच और अभियान चलाकर भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं.

मैन्युअल तरीके से कटा 90 हजार का चालान
पिछले महीने मैन्युअल रूप से करीब 90 हजार चालान किए गए. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सबसे अधिक चालान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करने, रेड लाइट जंप करने और जेब्रा क्रॉसिंग का उल्लंघन करने पर किए जा रहे हैं. इसके अलावा नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़ा करने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं. इसलिए लोगों को नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है.

पिछले महीने कटा 1.10 लाख का चालान
डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पिछले महीने आईटीएमएस प्रणाली के माध्यम से लगभग 1.10 लाख चालान किए गए हैं. वर्तमान में प्रतिदिन 4 हजार से अधिक ई-चालान जारी किए जा रहे हैं. इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाना और रेड लाइट जंप करना प्रमुख उल्लंघन हैं. इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस की ओर से मैन्युअल चालान की कार्रवाई भी लगातार की जा रही है, जिसकी संख्या पिछले महीने करीब 90 हजार रही इस तरह गाजियाबाद में हर महीने लगभग 2 लाख से अधिक चालान किए जा रहे हैं.

वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर के विभिन्न चौराहों और प्रमुख मार्गों पर जागरूकता संबंधी होर्डिंग और सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं. इनमें ‘आप सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं’, ‘नो पार्किंग’ और यातायात नियमों से संबंधित अन्य संदेश शामिल हैं. ट्रैफिक पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वे यातायात नियमों का पालन करें खुद सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा में भी सहयोग करें.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *