दिल्ली के जनपथ में आया नया कलेक्शन, फर्शी सलवार से लेकर ट्रेंडिंग टॉप्स की भरमार, मात्र ₹250 से शुरू करें खरीदारी

Last Updated:

दिल्ली के जनपथ मार्केट में नया फैशन कलेक्शन आ गया है. यहां सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही फर्शी सलवार मिल रही है. इसके अलावा कई स्टाइलिश टॉप्स और को-ऑर्ड सेट भी उपलब्ध हैं. यहां वेस्टर्न कपड़ों की शुरुआती कीमत मात्र ₹250 है. कपड़ों के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और फुटवियर भी मिल रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

दिल्लीः अगर आप कम बजट में स्टाइलिश कपड़ों की खरीदारी करना पसंद करते हैं, तो इन दिनों जनपथ मार्केट आपके लिए बेहतरीन जगह बन सकती है. दिल्ली की इस मशहूर मार्केट में नया कलेक्शन आ चुका है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लड़कियां पहुंच रही हैं. खास बात यह है कि सोशल मीडिया पर छाई फ़र्शी सलवार अब जनपथ की दुकानों में भी आसानी से मिल रही है. इसके अलावा स्टाइलिश टॉप्स, को-ऑर्ड सेट और नए डिज़ाइन के कपड़ों की भी भरमार है.चलिए बताते हैं और क्या खास यहां आया है.

सोशल मीडिया पर छाई फ़र्शी सलवार की बढ़ी मांग
इन दिनों इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर फ़र्शी सलवार का खूब चलन देखने को मिल रहा है. इसका ढीला और शाही अंदाज लड़कियों को काफी पसंद आ रहा है. जनपथ मार्केट में यह सलवार कई रंगों और डिज़ाइनों में मिल रहा है. दुकानदारों का कहना है कि लड़कियां इसे छोटी कुर्ती, लंबे कुर्ते और दुपट्टे के साथ पहनना पसंद कर रही हैं. कीमत की बात करें तो साधारण फ़र्शी सलवार 500 रुपये से शुरू हो जाती है, जबकि कढ़ाई और भारी डिज़ाइन वाली फ़र्शी सलवार 800 से 1200 रुपये तक मिल रही है. कई दुकानों पर इसके साथ मेल खाते दुपट्टे और कुर्तियों के ऑप्शन भी मौजूद हैं.

स्टाइलिश टॉप्स की भी अच्छी वैरायटी
जनपथ में एथनिक वियर के साथ-साथ वेस्टर्न आउटफिट्स की भी अच्छी वैरायटी मिलती है. कोरियन-स्टाइल टॉप, ऑफ-शोल्डर टॉप, क्रॉप टॉप, ओवरसाइज़्ड टी-शर्ट और प्रिंटेड टॉप सभी लड़कियों के बीच पॉपुलर हैं. कीमतें लगभग ₹250 से ₹700-₹900 तक होती हैं. मोलभाव करने पर अक्सर अच्छी कीमत मिल जाती है. इसके अलावा जनपथ मार्केट में सिर्फ कपड़ों का ही नहीं, बल्कि नए डिज़ाइन के झुमके, ऑक्सीडाइज़ ज्वेलरी, स्लिंग बैग और फुटवियर का भी नया कलेक्शन आया हुआ है. कई लड़कियां कपड़ों के साथ मेल खाते सामान भी खरीद रही हैं, जिससे पूरा लुक तैयार हो जाता है.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *