Last Updated:
Delhi Chura Market: नई शादीशुदा महिलाओं के लिए शादी के दिन से ही चूड़ा पहनना अनिवार्य माना जाता है. ज्यादातर महिलाएं अब चूड़ियों की जगह चूड़ा ही पहनना पसंद करती है. शादी के लगभग दो से तीन हफ्ते या एक महीने तक कई महिलाएं इसे पहनती हैं. इस साल नवंबर और दिसंबर में शादी के सबसे ज्यादा मुहूर्त हैं. आपने शादी की खरीदारी शुरू कर दी तो देखें दिल्ली के कौन से मार्केट बेस्ट हैं
नवंबर और दिसंबर में इस साल सबसे ज्यादा शादी के मुहूर्त हैं. अगर आप भी इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं तो दिल्ली के मार्केट में नई वैरायटी और कीमत के चूड़े आ चुके हैं. मार्केट इससे सज कर तैयार हो चुका है. आपको बता दें कि नवविवाहित महिलाएं चूड़ा जरूर पहनती हैं. इसे सुहाग की निशानी भी माना जाता है. 16 श्रृंगार में पहले महिलाएं शादी के बाद चूड़ियां पहनती थी लेकिन अब शादी के लगभग एक महीने तक चूड़ा ही पहनती हैं. ऐसे में दिल्ली के कई मार्केट में चूड़े की नई वैरायटी से सजकर तैयार हैं.
बात करें मार्केट की तो दिल्ली का करोल बाग मार्केट इस समय सबसे ज्यादा शादी की शॉपिंग के लिए सजकर तैयार है. करोल बाग मार्केट पहुंचने के लिए आप करोल बाग मेट्रो स्टेशन के जरिए पहुंच सकती है. यहां पर एक नहीं बल्कि तमाम शोरूम सिर्फ और सिर्फ महिलाओं और लड़कियों के लिए चूड़े से ही सज कर तैयार है. बात करें कीमत की तो यहां पर 500 रुपए से लेकर 1500 रुपए तक के चूड़े मिल रहे हैं, जिसमें सफेद और लाल रंग मुख्य रूप से सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. अगर आप भी खरीदना चाहती हैं तो करोल बाग जा सकती हैं.
इसके अलावा दिल्ली का सदर बाजार भी शादी का चूड़ा खरीदने के लिए एकदम बेस्ट है. यहां पर आपको सबसे ज्यादा वैरायटी का चूड़ा खरीद मिलेगा. इस बार सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग कलरफुल चूड़ा है यानी जिसमें पीला सफेद लाल के साथ ही नीला रंग भी जुड़ा हुआ है. सफेद रंग के मोती इस बार ज्यादा इस्तेमाल किए गए हैं. ऐसे चूड़े की सबसे ज्यादा डिमांड इस साल मार्केट में है. यह बेहद ट्रेंडिंग और वायरल भी है. तो सदर बाजार से भी आप खरीद सकती हैं. इसके अलावा सदर बाजार पहुंचने के लिए आप सरोजनी मार्केट मेट्रो स्टेशन से जा सकती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके अलावा आप सरोजनी मार्केट जोकि शादी की शॉपिंग के लिए दिल्ली का सबसे बेस्ट मार्केट माना जाता है और देश के अलग राज्यों से भी शादी की शॉपिंग करने के लिए लोग सरोजनी मार्केट ही जाते हैं. यहां से भी आप चूड़ा खरीद सकती है. यहां पर चूड़ा आपको मात्र 250 रुपए से लेकर 600 रूपये के अंदर ही मिल जाएगा. अगर आप ज्यादा महंगा चूड़ा चाहती है तो वह भी आपको यहां मिल जाएगा. यहां पर चूड़े की सबसे ज्यादा वैरायटी और क्वालिटी मिलती है. यानी जिस तरह का आपका बजट होगा वैसा चूड़ा आप यहां से खरीद सकते हैं.
यही नहीं दिल्ली का उत्तम नगर, रोहिणी और लक्ष्मी नगर जैसे बाजार भी चूड़े से जाने जाते हैं. यानी अगर आप शादी के लिए चूड़ा खरीदना चाहती है और भीड़भाड़ थोड़ा कम पसंद करती है तो आप रोहिणी, उत्तम नगर और लक्ष्मी नगर जैसे मार्केट में जा सकती है. इन मार्केट में भीड़भाड़ कम होती है वैरायटी के साथ ही क्वालिटी भी मिल जाती है. कीमत की बात करें तो यहां पर चूड़ा थोड़ा आपको महंगा मिल सकता है. लगभग 500 रूपये से लेकर 2000 रुपए के बीच की कीमत हो सकती है. लेकिन यहां पर आप सुकून से खरीदारी कर सकती है.
इन सब के अलावा आप दिल्ली के चांदनी चौक से भी खरीदारी कर सकती है, क्योंकि दिल्ली का चांदनी चौक भी शादी की खरीदारी के लिए हमेशा से ही काफी मशहूर और काफी सस्ता माना जाता है. यहां पर भी आपको वेराइटी बहुत मिल जाएगी खास तौर पर पंजाबी चूड़ा अगर आप खरीदना चाहती है जैसा कि पंजाबी महिलाएं पहनती हैं तो वह आपको चांदनी चौक दिल्ली में मिल जाएगा. कीमत की बात करें तो 300 रूपये से इसकी शुरुआत होती है और लगभग 3000 रूपये इसकी कीमत होती है. अगर आप चांदनी चौक से खरीदारी करना चाहती है तो यह भी एक बेहतर विकल्प है.
