लगातार बम धमकियों के बीच बड़ा फैसला, विजेंद्र गुप्ता को मिला 'सुरक्षा कवच'! अब 24 घंटे साये की तरह साथ रहेंगे कमांडो

होमताजा खबरDelhi

विजेंद्र गुप्ता को मिला ‘सुरक्षा कवच’! 24 घंटे साये की तरह साथ रहेंगे कमांडो

Last Updated:

Delhi Vidhansabha News: दिल्ली भाजपा के दिग्गज नेता और विधायक विजेंद्र गुप्ता की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। लगातार मिल रही बम से उड़ाने की धमकियों के बाद, गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ाकर ‘Z’ कैटेगरी कर दी है। अब उनके साथ साए की तरह कमांडो तैनात रहेंगे।

दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंदर गुप्ता को जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई.

Delhi Vidhan Sabha Speaker Z+ Security: दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंदर गुप्ता को गुरुवार को जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है. बताया जा रहा है कि जानलेवा ईमेल और बम की धमकियों के बाद ये फैसला लिया गया. पिछले कुछ हफ्तों में विजेंद्र गुप्ता और दिल्ली विधानसभा सचिवालय को आरडीएक्स (RDX) और सायनाइड गैस से हमले की कई धमकियां मिली थीं, जिसमें 15 धमाकों और विधानसभा को उड़ाने की चेतावनी दी गई थी. इन गंभीर इनपुट और बार-बार हो रही सुरक्षा चूक के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके.

बताते चलें कि दिल्ली विधानसभा, अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता और कुछ ही दिन पहले एक कार द्वारा वीआईपी गेट तोड़कर अंदर घुसने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. इन सिलसिलेवार घटनाओं के बाद दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. इसी को देखते हुए गृह मंत्रालय ने जेड प्लस सिक्योरिटी देने का फैसला किया गया है.

लगातार बम की धमकी मिलती रही

हाल के दिनों में दिल्ली विधानसभा के आधिकारिक ईमेल और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता की ईमेल आईडी पर बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.

  1. धमकी का दावा: एक भेजे गए इस ताजा ईमेल में दावा किया गया है कि दिल्ली विधानसभा परिसर में 5 आरडीएक्स (RDX) बम रखे गए हैं. उन्हें 2 घंटे के भीतर ब्लास्ट कर दिया जाएगा.
  2. ISI नेटवर्क का जिक्र: इस मेल में तमिलनाडु में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक कथित नेटवर्क का भी जिक्र किया गया है.
  3. लगातार छठा मामला: मार्च में हुए बजट सत्र के बाद से विधानसभा को मिलने वाली यह छठी बम की धमकी है। यह पहली बार है जब ईमेल सीधे विधानसभा अध्यक्ष के नाम से संबोधित किया गया है.

दिल्ली पुलिस को लिखे गए पत्र

लगातार मिल रहे इन धमकियों को बेहद गंभीरता से लेते हुए, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप और उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी. उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था को डराने और दहशत फैलाने की एक सोची-समझी साजिश है.

वीआईपी गेट तोड़कर घुसी थी कार

बीते दिनों हुई एक बड़ी सुरक्षा चूक देखने को मिली. एक कार सुरक्षा को तोड़ते हुए विधानसभा परिसर में घुस गई थी, जिसने सुरक्षा की चिंताओं को कई गुना बढ़ा दिया था. क्या हुआ था?

  1. वीआईपी गेट नंबर 2 से एंट्री: एक सफेद रंग की टाटा सिएरा कार (उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली) ने बैरिकेड तोड़ते हुए मंत्रियों और विधायकों के लिए आरक्षित वीआईपी गेट नंबर 2 से परिसर में जबरन प्रवेश किया.
  2. स्पीकर के ऑफिस तक पहुंची कार: नकाबपोश चालक सीधे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के चेंबर के पोर्च तक पहुंच गया और वहां एक फूलों का गुलदस्ता (Bouquet) रखकर वापस भागने की कोशिश की.
  3. पुलिस की कार्रवाई: हालांकि बाद में दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया और गाड़ी को जब्त कर लिया, लेकिन दिनदहाड़े हुई इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों के रिस्पॉन्स टाइम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *