Last Updated:
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 18 जून से 21 जून तक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. अगले चार दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. कुछ इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
अगले चार दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज. सांकेतिक फोटो
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यूटर्न दिख रहा है. दिल्ली-नोएडा से लेकर गाजियाबाद-गुरुग्राम तक मौसम सुहाना है. अभी उस तरह की गर्मी नहीं पड़ रही, जितनी जून में पड़ती है. आईएमडी यानी भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह तक क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी.
राहत की बात यह है कि फिलहाल मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है. आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना भी नहीं है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग द्वारा जारी सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 18 जून से 21 जून तक एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई स्थानों पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है.
22 और 23 जून को मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा तथा आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. तापमान की बात करें तो 18 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 19 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज होने की संभावना है.
मौसम विभाग का अलर्ट प्वाइंटर्स में देखिए:
- दिल्ली वालों के लिए अगले 4 दिन तक गर्मी से राहत.
- चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी होगी और तेज हवा चलने का दौर जारी रहेगा.
- तापमान सामान्य से नीचे रहेगा
- मौसम विभाग के अनुसार, बादलों की आवाजाही तेज हवा का क्रम बना रहेगा तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमानय
- 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चलने का अनुमान.
- 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान
20 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है. 21 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तथा न्यूनतम 30 डिग्री रहने की संभावना है. इसके बाद 22 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है. वहीं, 23 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रह सकता है.
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय गतिविधियों के प्रभाव से एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा. तेज हवाओं और बीच-बीच में होने वाली बारिश के कारण तापमान नियंत्रित रहेगा. ऐसे में लोगों को फिलहाल लू और अत्यधिक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि उमस का असर कुछ क्षेत्रों में महसूस किया जा सकता है.
एक सप्ताह तक एनसीआर के लोगों को मौसम का बदला हुआ रूप देखने को मिलेगा. बारिश, बादल और तेज हवाएं जहां वातावरण को खुशनुमा बनाए रखेंगी, वहीं तापमान भी सामान्य से नियंत्रित रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने फिलहाल किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
