Last Updated:
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित कैलाश हिल्स इलाके में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस को सूचना मिलने पर जब टीम मौके पर पहुंची तो घर के अंदर महिला का शव मिला. घटनास्थल से एक बैट और चाकू भी बरामद हुआ है. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला पर बैट और चाकू से हमला किया गया. इस हमले में महिला की मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सूत्रों के मुताबिक इस वारदात के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और घटना के पूरे घटनाक्रम का पता लगाने में जुटी हुई है.
