मौसम का ऑरेंज अलर्ट, 70 किमी की रफ्तार से आएगा आंधी-तूफान, आज दिल्ली में बारिश-गर्मी का कैसा रहेगा हाल?

होमताजा खबरDelhi

मौसम का ऑरेंज अलर्ट, आज दिल्ली की ओर बढ़ रहे बारिश-आंधी तूफान

Last Updated:

दिल्ली एनसीआर में आज 29 मई के लिए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी क‍िया है. आज इलाके में 40 से 70 किमी की रफ्तार से तेज आध‍ी चलेगी और गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है. तापमान में गिरावट और यातायात पर असर की संभावना बनी हुई है.

IMD ने दिल्ली में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. (AI फोटो)

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज यानि शुक्रवार 29 मई के लिए मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 28 मई को अचानक मौसम के करवट लेने से भीषण गर्मी में कुछ राहत मिली है. वहीं आज होने वाली हल्की बारिश, धूल भरी आंधी और तूफान के चलते तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है.

दिल्ली की लोकल वेदर रिपोर्ट में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री रहेगा जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहेगा.

हालांकि बूंदाबांदी के बाद पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बाद आज लोगों को राहत मिलने के आसार हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि तेज हवाएं 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. कुछ जगहों पर धूलभरी आंधी और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और नमी वाली हवाओं के कारण मौसम में यह बदलाव आया है.

बारिश और तेज हवाओं के चलते सड़क यातायात और उड़ानों पर असर पड़ने की आशंका है. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की ओर से यात्रियों को मौसम संबंधी अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है. वहीं अन्य लोग भी मौसम की जानकारी लेने के बाद ही घर से बाहर निकलें. हालांकि इतना तय है कि आज से वीकेंड सुहावना हो सकता है.

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहें तथा बिना जरूरत बाहर निकलने से बचें. विशेषज्ञों के मुताबिक मई के अंतिम दिनों में प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ने से उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *