Khoda Encounter News: खोड़ा वाले असद के एनकाउंटर की कहानी, पुलिस की जुबानी

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में बीते 28 मई को सूर्या चौहान नाम के लड़के की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपित का पुलिस ने रविवार की सुबह फुल एनकाउंटर कर दिया. आरोपित असद अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था. इस दौरान पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में जब फायरिंग की तो असद को गोली लग गई. इसके बाद असद को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं असद के साथ बाइक पर सवार उसका दूसरा साथी फरार हो गया. पुलिस ने असद के एनकाउंटर की पूरी कहानी बताई है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *