पैरा एथलीट चिराग की किसने की हत्या, किससे थी दुश्मनी, कौन है यश खटीक? जिसे उठा ले गई पुलिस

Last Updated:

Para Athlete Chirag Tyagi Murder News: पैरा एथलीट चिराग त्यागी की लाश मिलने के बाद पुलिस ने यश खटीक नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. चिराग और यश दोनों ही साथ में प्रैक्टिस करते थे. पुलिस का कहना है कि रंजिश के तहत चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या की गई है.

पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या की जांच में जुटी पुलिस.

गाजियाबादः नेशनल पैरा एथलीट और स्वर्ण पदक विजेता चिराग त्यागी की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. चिराग का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका दोस्त ही निकला है. पुलिस ने साथी खिलाड़ी यश खटीक को हिरासत में ले लिया है. जिसने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की शिकायत के कारण अपना क्वालिफिकेशन कैंसिल होने के बदले में चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या की बात कबूल की है.

चिराग त्यागी का साथी यश निकला हत्यारा
ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस को शनिवार को 03.00 बजे के पश्चात एक सूचना प्राप्त हुई है कि एक व्यक्ति का शव साई कुंज क्षेत्र मे पडा हुआ है. पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लिया गया. शव की पहचान चिराग त्यागी उम्र 24 वर्ष के रुप मे हुई है, जो पैरालम्पिक प्लेयर है. शव को प्रथम दृष्टया देखने से यह प्रतीत हुआ कि किसी व्यक्ति द्वारा इनकी गोली मारकर हत्या की गई है. पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति यश खटिक को हिरासत मे लिया गया, जिसने पूछताछ मे बताया कि वह भी पैरालम्पिक खिलाडी है तथा पूर्व मे चिराग त्यागी के साथ प्रेक्टिस किया करता था. दोनो ब्लाइंड कैटेगरी के अन्तर्गत एथलेटिक्स मे प्रतिभाग किया करते थे.

यश ने क्यों की चिराग त्यागी की हत्या
यश ने बताया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के सम्बन्ध मे चिराग त्यागी द्वारा इसके विरुद्व शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके कारण इसका क्वालिफिकेशन कैंसल कर दिया गया था. इस बात से यश खटीक नाराज चल रहा था. बदला लेने के उद्देश्य से उसने पिस्टल से फायर करके चिराग त्यागी की हत्या कर दी है. पिस्टल की बरामदगी हेतु पुलिस टीमे भेज दी गई है. इस घटना मे अन्य लोगो की संलिप्तता के सम्बन्ध मे जांच की जा रही है. परिजनों से तहरीर लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है.

घर का इकलौता बेटा था चिराग
चिराग का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरू में पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी. चिराग त्यागी गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर सेथली गांव के निवासी थे. चिराग के पिता मनोज त्यागी किसान हैं और चिराग परिवार के इकलौते बेटे थे. घटना की तफ्तीश कर रहे डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है.

दो दिन पहले ही जीता था गोल्ड मेडल
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है. मामले का जल्द खुलासा करने की बात भी पुलिस की ओर से कही जा रही है. चिराग आठवीं इंडियन नेशनल ओपन पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता थे. चिराग ने अक्टूबर में जापान में होने वाले पैरा एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया था. उन्होंने दो दिन पहले ही बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर पैरा एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया था.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *