Last Updated:
घर को खुशबूदार रखने के लिए लोग रूम फ्रेशनर, अगरबत्ती, डिफ्यूजर और खुशबू वाले कैंडल्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार कुछ ही देर में खुशबू गायब हो जाती है. इसकी वजह सिर्फ प्रोडक्ट नहीं, बल्कि इस्तेमाल करने का तरीका भी हो सकता है.
घर की खूशबू कैसे रहेगी बरकरार.
घर में कदम रखते ही अगर अच्छी खुशबू महसूस हो तो पूरा माहौल फ्रेश और पॉजिटिव लगने लगता है. यही वजह है कि लोग घर को महकाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. कोई रूम स्प्रे का इस्तेमाल करता है तो कोई अरोमा डिफ्यूजर, खुशबू वाली मोमबत्ती या फूलों की मदद लेता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि खुशबू कुछ मिनटों में ही गायब हो जाती है. ऐसे में लोग बार-बार फ्रेशनर स्प्रे करने लगते हैं, फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता. इसकी वजह घर की कुछ आम गलतियां हो सकती हैं.
1. सिर्फ खुशबू छिड़कना, सफाई पर ध्यान न देना
कई लोग सोचते हैं कि रूम फ्रेशनर लगाने से घर हमेशा महकेगा. लेकिन अगर घर में धूल, गंदगी या नमी ज्यादा है तो खुशबू ज्यादा देर तक नहीं टिक पाती. खुशबू को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए पहले घर की बेसिक सफाई जरूरी होती है. साफ सतहों और फ्रेश हवा वाले कमरे में खुशबू ज्यादा देर तक महसूस होती है.
2. सही जगह पर फ्रेशनर न रखना
रूम फ्रेशनर या डिफ्यूजर को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां हवा का हल्का मूवमेंट हो. अगर इसे किसी कोने में रख दिया जाए जहां हवा नहीं पहुंचती, तो खुशबू पूरे कमरे में अच्छी तरह फैल नहीं पाती. खिड़की, दरवाजे या हवा आने-जाने वाली जगह के पास रखने से खुशबू बेहतर तरीके से फैल सकती है.
3. बहुत ज्यादा खुशबू वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल
कई बार लोग ज्यादा खुशबू के लिए बार-बार स्प्रे करते हैं. लेकिन तेज खुशबू हमेशा अच्छी नहीं लगती. ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से खुशबू कुछ समय बाद भारी लग सकती है और नाक को इसकी आदत भी हो सकती है. कम मात्रा में लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होता है.
4. घर में नमी और बदबू की वजहों को नजरअंदाज करना
किचन, बाथरूम, जूते रखने वाली जगह या गीले कपड़ों से आने वाली बदबू खुशबू को खत्म कर सकती है. सिर्फ ऊपर से फ्रेशनर लगाने से समस्या पूरी तरह दूर नहीं होती. पहले बदबू की वजह को दूर करना जरूरी है.
About the Author
विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें
