Last Updated:
Ghaziabad Khora Latest News Update : सूर्या हत्याकांड के बाद आज खोड़ा में जुमे की पहली नमाज हुई. ऐसे में यहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई. पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और लोगों से शांति बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है. प्रशासन को उम्मीद है कि नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगी और क्षेत्र में आपसी भाईचारा एवं सौहार्द कायम रहेगा. खोड़ा कालोनी से लोकल18 ने ग्राउंड जीरो से आपको पल पल की जानकारी दी.
गाजियाबाद : खोड़ा में चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद आज यानि शुक्रवार को यहां जुमे की पहली नमाज हुई. इसको लेकर गाजियाबाद पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया. कानून-व्यवस्था बनाए रखने और क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल कायम रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए. यूपी पुलिस, पीएसी और आरआरएफ के जवान यहां लगातार फ्लैग मार्च करते रहे, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा रहे. पूरे खोड़ा में चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल की तैनाती दिख रही है. Local18 आपको यहां से पल-पल की जानकारी दे रहा है…
- जुमे की नमाज पूरी हुई.
- नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने यूपी पुलिस और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया.
- कई संगठनों के विरोध के बीच यूपी पुलिस ने जुमे की नमाज शांति से अदा कराई.
- उत्तर प्रदेश पुलिस ने खोड़ा की नूरानी जामा मस्जिद के रास्ते को आम लोगों के लिए बंद किया.
- नमाजियों के अलावा किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत नहीं.
- यूपी पुलिस और आरआरएफ के जवान तैनात.
- खोड़ा क्षेत्र की नूरानी जामा मस्जिद में नमाजी पहुंचना शुरू हो गए हैं.
- दो शिफ्ट में जुमे की नमाज अदा कराई जाएगी.
- मस्जिद के बाहर भारी संख्या में पुलिस वालों की तैनाती की गई है.
- ड्रोन कैमरे से मस्जिद की छतों पर निगरानी यूपी पुलिस कर रही है.
-खोड़ा क्षेत्र के मुख्य रास्ते को पुलिस ने बंद कर दिया है. आने जाने वाले सभी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है. क्षेत्र में हिंदू संगठन की एंट्री भी रोक दी गई है. यहां जुमे की नमाज को लेकर गाजियाबाद पुलिस अलर्ट पर है. सांप्रदायिक माहौल खराब ना हो, इसके लिए यूपी पुलिस के हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है.
दरअसल, हिंदू संगठनों की तरफ से सोशल मीडिया पर चेतावनी दी गई है कि आज खोड़ा क्षेत्र में जुमे की नमाज नहीं होने दी जाएगी, क्योंकि बकरीद के मौके पर जिस तरीके से सूर्य चौहान की हत्या कर दी गई, उसके बाद पूरे एरिया में पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. सूर्या के घर की तरफ किसी को जाने की इजाजत नहीं है. गली पर ही पुलिस खड़ी हुई है. आज रिया किन्नर ने सूर्य चौहान के परिवार से मुलाकात की है.
हर रास्ते पर रखी जा रही पैनी नजर
खोड़ा में जुमे की नमाज दोपहर करीब 1:30 बजे अदा की जानी है. इसी को देखते हुए यूपी पुलिस के जवान खोड़ा की गली-गली में फ्लैग मार्च कर रहे है. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1000 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है खोड़ा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में ड्रोन कैमरों के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है. ड्रोन से मिलने वाली लाइव फुटेज पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जा सके.
- सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को भी महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाया गया है.
- फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे.
- अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी संवाद स्थापित कर शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है.
एसीपी ने क्या बताया
सीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. यूपी पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ के जवान भी क्षेत्र में मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता हर हाल में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है. एसीपी ने बताया कि जमीनी सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या माहौल बिगाड़ने वाली गतिविधियों को गंभीरता से लिया जाएगा. ऐसे तत्वों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
About the Author
I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…और पढ़ें
