10 दिन में बॉक्स ऑफिस पर डबल धमाका, आ रही 'टॉक्सिक' और 'मिर्जापुर: द मूवी', थिएटर्स में मचेगी खलबली

Last Updated:

बॉक्स ऑफिस पर अगस्त के आखिर और सितंबर की शुरुआत काफी धमाकेदार रहने वाली है. सिर्फ 10 दिनों के भीतर दो बड़ी फिल्में ‘टॉक्सिक’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं. यश की पैन इंडिया फिल्म और ओटीटी की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘मिर्जापुर’ के बड़े पर्दे पर आने से थिएटर मालिकों को जबरदस्त कमाई की उम्मीद है. माना जा रहा है कि ये दोनों फिल्में त्योहारों के सीजन से पहले सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ जुटा सकती हैं.

ख़बरें फटाफट

2 फिल्में मचा रही तहलका

नई दिल्ली. अगस्त के आखिर और सितंबर की शुरुआत सिनेमाघरों के लिए बेहद खास रहने वाली है. सिर्फ 10 दिनों के अंतराल में दो बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. पहले 26 अगस्त को यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ बड़े पर्दे पर दस्तक देगी और इसके बाद 4 सितंबर को ‘मिर्जापुर: द मूवी’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

दिलचस्प बात यह है कि अगस्त और सितंबर का यह दौर आमतौर पर बॉक्स ऑफिस के लिए थोड़ा सुस्त माना जाता है. त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले अक्सर बड़ी फिल्में इस समय रिलीज होने से बचती हैं. ऐसे में इतने कम अंतर पर दो बड़े प्रोजेक्ट्स का आना इंडस्ट्री और थिएटर मालिकों के लिए अच्छी खबर माना जा रहा है.

‘टॉक्सिक’ को लेकर एक्साइटेड हैं फैन

‘टॉक्सिक’ के जरिए सुपरस्टार यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. ‘केजीएफ’ के बाद उनकी पैन इंडिया लोकप्रियता काफी बढ़ चुकी है और फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. आज यानी रविवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक बेहद ही दमदार और रहस्यमयी पोस्टर जारी किया. इस नए पोस्टर ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, क्योंकि इसमें यश के दो अलग-अलग अवतार देखने को मिल रहे हैं.

‘मिर्जापुर: द मूवी’सिनेमाघर में होगी रिलीज

वहीं ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भी जबरदस्त चर्चा में है. ओटीटी की सबसे सफल और लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में शामिल ‘मिर्जापुर’ अब पहली बार फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में पहुंच रही है. सीरीज के करोड़ों फैंस इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं.दोनों फिल्मों का अपना मजबूत फैन बेस है और यही वजह है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि इनकी रिलीज से थिएटर्स में अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल सकती है. सिनेमाघर मालिकों को भी लगातार कई हफ्तों तक अच्छा बिजनेस मिलने की उम्मीद है.

ऐसे समय में जब फिल्म इंडस्ट्री को थिएटर्स तक दर्शकों को खींचने वाली बड़ी फिल्मों की जरूरत है, ‘टॉक्सिक’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस को नई रफ्तार दे सकती हैं. माना जा रहा है कि ये दोनों फिल्में त्योहारों के सीजन से पहले सिनेमाघरों में जबरदस्त माहौल बना सकती हैं.

About the Author

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *