Last Updated:
Delhi India Gate New Rules: क्या आपी भी दिल्ली के इंडिया गेट घूमने जा रहे हैं? तो पहले ये नये नियम जान लें. अब न तो यहां पर बैठ सकेंगे और ना ही कुछ खा पी सकेंगे. यहां के फूलों को भी अब आप नहीं तोड़ सकेंगे. इन सभी पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा.
नई दिल्ली: दिल्ली की आन बान शान इंडिया गेट जो न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर है. जो भी विदेशी टूरिस्ट भारत आते हैं घूमने के लिए वो इंडिया गेट जरूर जाते हैं. सिर्फ इंडिया गेट इकलौता ऐसा पिकनिक स्पॉट है जहां पर हमेशा आपको भीड़ नजर आएगी. सर्दी, बारिश और गर्मी में भी यहां पर घूमने वालों की कमी नहीं होती है, लेकिन अब इसी इंडिया गेट पर कई नियम बदल चुके हैं. जिसे आपको जानना बेहद जरूरी है. जिसमें पार्किंग शुल्क से लेकर के पिकनिक मनाने तक के नियम शामिल है. सबसे पहले आपको बता दें कि इंडिया गेट पर खाने पीने के जो स्टॉल बाहर लगे होते थे, उसमें भी बड़ा बदलाव किया गया है. यहां तक की पब्लिक टॉयलेट में भी अब रास्तों को पूरी तरह से बदल दिया गया है. तो अगर आप अपने परिवार के साथ इंडिया गेट घूमने आ रहे हैं? तो ये नियम आपको जान लेना बेहद जरूरी है.
घासों पर चलना हुआ मना
इंडिया गेट की खूबसूरती यहां की हरियाली और यहां के पेड़ पौधों से भी है. इंडिया गेट जो भी घूमने आता है वह पिकनिक मनाने के लिए ही आता है और अक्सर लोग इंडिया गेट घूमने के बाद यहां की घास और खाली पड़ी हुई हरियाली वाले मैदाने पर बैठकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ बातचीत करते हैं और खाते पीते हैं, लेकिन फिलहाल अब ऐसा आप नहीं कर सकेंगे? क्योंकि इंडिया गेट की हरियाली और इसकी खूबसूरती को बचाने के साथ-साथ यहां पर लगे हुए फूलों को भी बचाने के लिए अब यहां पर खाली पड़े हुए पूरे मैदान को रस्सी से बंद कर दिया गया है. यानी अब आप हरियाली वाले मैदान में नहीं जा सकेंगे. न तो यहां पर बैठ सकेंगे और ना ही कुछ खा पी सकेंगे. यहां के फूलों को भी अब आप नहीं तोड़ सकेंगे. इन सभी पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा. यानी अब आप इंडिया गेट घूम सकेंगे लेकिन यहां की हरियाली को बाहर से देख सकेंगे लेकिन अंदर कहीं जा सकेंगे.
पार्किंग शुल्क में भी किए गए बदलाव
इंडिया गेट पर मौजूद पार्किंग शुल्क को भी अब बदल दिया गया है. अब यहां पर प्रति घंटे के हिसाब से आपका पार्किंग शुल्क लगेगा. इसके अलावा यहां पर जो अभी तक खाने पीने के स्टॉल बाहर की ओर लगते थे. अब उन सबको पार्किंग एरिया के पीछे शिफ्ट कर दिया गया है. पार्किंग एरिया में मौजूद टॉयलेट को बंद कर दिया गया है, जबकि जो प्रमुख टॉयलेट हैं वो अब इंडिया गेट वाले एरिया में ही आपको मिलेंगे. फिलहाल यह सभी फैसले इंडिया गेट की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए गए हैं. यानी अगर आप इंडिया गेट अब घूमने जा रहे हैं तो वह इन नियमों को आपको ध्यान में रखना होगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
