Last Updated:
दिल्ली विधानसभा की सिक्योरिटी में इतनी बड़ी चूक ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर इतनी हाई सिक्योरिटी वाली जगह पर ऐसा कैसे हो गया. पुलिस अब उस कार और ड्राइवर की सरगर्मी से तलाश कर रही है.
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है.
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली से एक बहुत बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. दिल्ली विधानसभा की सिक्योरिटी में एक बहुत बड़ी चूक हुई है. एक अज्ञात कार ने विधानसभा का गेट तोड़ दिया. गेट तोड़ने के बाद यह कार सीधे अंदर घुस गई. सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि यह कार बाहर भी निकल गई. यह अज्ञात कार मौके से पूरी तरह गायब हो चुकी है. इस घटना से पुलिस महकमे में भारी हड़कंप मच गया है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपनी जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, विधानसभा में एक गाड़ी VIP गेट से घुसी और स्पीकर रूम के बाहर एक गुलदस्ता रखकर निकल गई. यह घटना दोपहर 2 बजकर 5 मिनट की है. जांच के लिए फिलहाल विधानसभा में दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं. सिक्योरिटी में इतनी बड़ी चूक ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर इतनी हाई सिक्योरिटी वाली जगह पर ऐसा कैसे हो गया. पुलिस अब उस कार और ड्राइवर की सरगर्मी से तलाश कर रही है.
DELHI ASSEMBLY LIVE UPDATES
- दिल्ली विधानसभा में हुई सुरक्षा चूक की जांच के लिए एक हाई-लेवल कमेटी का गठन किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, इस जांच समिति की निगरानी एडीजी रैंक के अधिकारी करेंगे. आरोपी की पहचान सरबजीत के रूप में हुई है, जिसे किसान आंदोलन का समर्थक बताया जा रहा है. उसने सोशल मीडिया पर आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के समर्थन में कई पोस्ट साझा किए थे. इनमें से कुछ पोस्ट बाद में या तो उसने खुद डिलीट कर दिए. वह विधानसभा में क्यों घुसा? उसको लेकर तफ्तीश जारी है.
- जिस वक्त के ये घटना हुई स्पीकर विजेंद्र गुप्ता विधानसभा के स्पीकर रूम में ही थे. विधानसभा में घुसने वाला शख्स नकाबपोश था. उसने स्पीकर की गाड़ी तक भी जाने की कोशिश की. विधानसभा सूत्रों का कहना है कि नकाबपोश ने स्पीकर की गाड़ी में भी कुछ रखने की कोशिश की. जो गाड़ी गेट तोड़कर अंदर घुसी थी, वो टाटा सिएरा यूपी की 26 A नंबर की गाड़ी थी. एक शख्स गाड़ी से गेट तोड़कर अंदर घुसा फिर रुका, गाड़ी से उतरा फिर एक गुलदस्ता रखकर चला गया गाड़ी लेकर, बुके में कोई बम जैसी चीज नहीं मिली है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
