Last Updated:
CISF NEWS: दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान साबित की है. सीआईएसएफ के एविएशन सिक्योरिटी ग्रुप को ISO 9001:2015 क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम का री-सर्टिफिकेशन मिला है.
ग्लोबल एविएशन सिक्योरिटी में सीआईएसएफ ने एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है.
CISF NEWS: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने एविएशन ग्लोबल सिक्योरिटी में एक बार फिर अपना इकबाल बुलंद किया है. जी हां, दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में शामिल आईजीआई एयरपोर्ट तैनात सीआईएसएफ की एएसजी यूनिट ने एकबार फिर सफलतापूर्वक ISO 9001:2015 क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम (QMS) सर्टिफिकेशन हासिल किया है. इस सर्टिफिकेशन के साथ सीआईएसएफ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाली फोर्स नहीं, बल्कि यात्रियों को अनुभवों को बेहतर करने वाली प्रोफेशनल एजेंसी भी है.
सीआईएसएफ को यह सर्टिफिकेशन एक बेहद डिटेल ऑडिट और वैल्यूवेशन प्रॉसेस को पूरा करने के बाद मिला है. यह सर्टिफिकेशन प्रतिष्ठित सर्टिफिकेशन संस्था ‘डेट नॉर्स्के वेरितास’ ने जारी किया है. सीआईएसएफ को पहले भी आईएसओ सर्टिफिकेशन मिल चुका था, लेकिन इस बार री-सर्टिफिकेशन हालिस करने के लिए सुरक्षा एजेंसी को एक बार फिर कठिन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है. इस दौरान सिक्योरिटी मैनेजमेंट, ऑपरेशन मैनेजमेंट, पैसेंजर फैसिलिटिटेशन और रिस्क मैनेजमेंट जैसे कई पहलुओं की गहन जांच की गई है. सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद सीआईएसएफ को यह सर्टिफिकेट जारी किया गया है.
सीआईएसएफ के डीआईजी बाबू राम को सर्टिफिकेट सौंपते हुए डायल के सीएसओ नवदीप सिंह हीरा. साथ में हैं कमांडेट सुग्नाराम, कमांडेंट हरीश साहू और कमांडेंट रवीश सिंह.
कितने वर्षों के लिए जारी किया गया है यह सर्टिफिकेशन
- सीआईएसएफ के सीनियर ऑफिसर के अनुसार, नया सर्टिफिकेशन 14 अप्रैल 2026 से 13 अप्रैल 2029 तक तीन वर्षों के लिए वैध रहेगा.
- इसके दायरे में IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-1, टर्मिनल-2, टर्मिनल-3, कार्गो टर्मिनल और अन्य ऑपरेशनल एरिया में दी जा रही सिक्योरिटी सर्विस शामिल हैं.
- सर्टिफिकेट को औपचारिक रूप से डायल के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर नवदीप सिंह हीरा ने सीआईएसएफ के डीआईजी और चीफ एयरोड्रोम सिक्योरिटी ऑफिसर बाबू राम को सौंपा है.
- इस मौके पर सीआईएसएफ एविएशन सिक्योरिटी ग्रुप (एसओजी) के कमांडेट सुग्नाराम, कमांडेंट हरीश साहू और कमांडेंट रवीश सिंह भी शामिल थे.
आईजीआई एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ऑपरेशंस के लिए आईएसओ 9001:2015 सर्टिफिकेशन का रिन्यूअल सीआईएसएफ कर्मियों की प्रोफेशनलिज्म, डिसिप्लिन और लगातार बेहतर काम करने की सोच को दर्शाता है. एविएशन सिक्योरिटी के सामने लगातार नई चुनौतियां आती रहती हैं. ऐसे माहौल में इंटरनेशनल क्वालिटी स्टैंडर्ड्स को बनाए रखना आसान नहीं होता. यह उपलब्धि सीआईएसएफ वर्ल्ड-क्लास सिक्योरिटी देने के साथ-साथ पैसेंजर्स को सुरक्षित, सुविधाजनक और फ्रेंडली ट्रैवल एक्सपीरियंस देने की कोशिशों का प्रमाण है. प्रवीर रंजन, डायरेक्टर जनरल, सीआईएसएफ
आईजीआई एयरपोर्ट के डीआईजी बाबू राम को सर्टिफिकेट सौंपते हुए डायल के सीएसओ नवदीप सिंह हीरा.
पैसेंजर सर्विस और ऑपरेशनल एक्सीलेंस के क्षेत्र में भी नई मिसाल
आपको बता दें कि यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है, जब आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. बढ़ती भीड़ के बावजूद सुरक्षा और सुविधा के बीच संतुलन बनाए रखना किसी भी एजेंसी के लिए बड़ी चुनौती होती है. सीआईएसएफ ने तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुरक्षा प्रक्रियाओं की मदद से इस चुनौती को अवसर में बदला है.
पिछले कुछ वर्षों में सीआईएसएफ ने एयरपोर्ट पर कई यात्री-अनुकूल पहल भी शुरू की हैं. इनमें फास्टर सिक्योरिटी चेक्स, बेटर क्यू मैनेजमेंट, डिजिटल सिस्टम्स का बेहत इस्तेमाल शामिल हे. यही वजह है कि अब सीआईएसएफ की पहचान केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि वह पैसेंजर सर्विस और ऑपरेशनल एक्सीलेंस के क्षेत्र में भी नई मिसाल कायम की है.
आईएसओ सर्टिफिकेशन इस बात का सबूत है कि सीआईएसएफ एयरपोर्ट पर ‘जीरो एरर’ सिक्योरिटी सिस्टम बनाए रखने और पैसेंजर्स को बेहतर व स्मूथ ट्रैवल एक्सपीरियंस देने के लिए पूरी तरह कमिटेड है. – बाबू राम, डीआईजी, आईजीआई एयरपोर्ट
About the Author
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें
