गाजियाबाद में 'मृत' युवक की वापसी! जिस शव पर मचा था बवाल, अब खुला बड़ा राज

Last Updated:

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कौशाम्बी थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां जिस युवक को मृत समझकर परिवार वाले उसकी तेरहवीं का आयोजन कर रहे थे, वही शख्स जिंदा घर लौट आया. अब यह पूरा मामला पुलिस के लिए पेचिदा हो गया है.

गाजियाबाद में जिंदा लौट आया मृत शख्स.

गाजियाबादः दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कौशाम्बी थाना क्षेत्र के वैशाली कल्पना अपार्टमेंट में रहने वाले गिरधर सिंह बिष्ट (38) का 16 मई को स्थानीय दुकानदारों से झगड़ा हुआ. पुलिस ने उसे 151 में डासना जेल भेज दिया. 21 मई को डासना जेल से इसकी रिहाई हुई. लेकिन जेल से रिहा होने के बाद वह घर नहीं पहुंचा.
13 जून को मसूरी थाना क्षेत्र में एक लावारिस शव मिला, जिसकी पहचान परिजनों ने गिरधर के शव के रूप में की. जिसके बाद कौशांबी थाने पर जमकर हंगामा हुआ. परिजनों ने पुलिस पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाये.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *