ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 6 वीर जवानों के नाम सार्वजनिक, अब नेशनल वॉर मेमोरियल में होंगे अमर

होमताजा खबरदेश

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद 6 वीर जवानों के नाम सार्वजनिक, वॉर मेमोर‍ियल पर लगेंगे

Last Updated:

भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 6 जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक क‍िए हैं. अब इन जांबाज सेनान‍ियों के नाम दिल्ली के इंडिया गेट के पास नेशनल वॉर मेमोरियल पर विशेष ग्रेनाइट ईंटों पर स्थायी रूप से अंकित क‍िए जाएंगे. आइए जानते हैं इन वीर जवानों में कौन कौन शाम‍िल हैं.

ऑपरेशन स‍िंदूर में शहीद जवानों के नाम सार्वजन‍िक, अब वॉर मेमोर‍ियल पर होंगे अंक‍ित.

Operation Sindoor Martyred Soldiers Names: भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर में वीरगति प्राप्त करने वाले देश के जांबाज जवानों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं. अब इन वीर योद्धाओं के नाम दिल्ली स्थित इंडिया गेट के पास नेशनल वॉर मेमोरियल पर अंकित किए जाएंगे. सरकार ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले 6 जवानों के नाम साझा किए हैं. इन जवानों ने भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 6 और 7 मई 2025 की मध्य रात्रि को पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकवादी शिविरों पर एक ऐतिहासिक और गुप्त सैन्य अभियान में वीर गति पाई थी.

जानकारी के मुताबिक पहली बार भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले छह वीर जवानों के नाम सार्वजनिक किए हैं. इन सभी शहीदों को दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल जगह दी गई है, जहां इनके नाम विशेष ग्रेनाइट ईंटों पर हमेशा के लिए अंकित किए जाएंगे. यहां आकर लोग इनकी शहादत की गाथा जान सकेंगे.

बता दें कि इन छह शहीदों में भारतीय सेना के पांच जवान और भारतीय वायुसेना के एक सार्जेंट शामिल हैं.राइफलमैन सुनील कुमार को मरणोपरांत वीर चक्र और सार्जेंट सुरेंद्र कुमार को वायु पदक से सम्मानित किया गया है. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, अधिकांश जवान जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे.

ये हैं इन 6 जवानों के नाम

  1. मुख्यालय 10 इन्फैंट्री ब्रिगेड के सूबेदार मेजर पवन कुमार
  2. जम्मू एवं कश्मीर लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट की चौथी बटालियन के राइफलमैन सुनील कुमार
  3. 5 फील्ड रेजिमेंट के लांस नायक दिनेश कुमार
  4. 851 लाइट रेजिमेंट के अग्निवीर मूड मुरली नायक
  5. 237 फील्ड वर्कशॉप के हवलदार सुनील कुमार सिंह
  6. भारतीय वायुसेना की 39 विंग के सार्जेंट सुरेंद्र कुमार

बता दें क‍ि ऑपरेशन स‍िंदूर की कार्रवाई भारतीय सेनाओं ने अप्रैल-मई 2025 में पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए उस बर्बर आतंकवादी हमले के जवाब में की थी, जिसमें कई भारतीय नागरिकों की जान गई थी और महिलाओं का सुहाग (सिंदूर) उजड़ गया था. इस अभियान का नाम पीड़ित महिलाओं के भावनात्मक दर्द और बदले के प्रतीक के रूप में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा गया था. भारतीय सेनाओं ने इस ऑपरेशन में अपने साहस और जांबाजी की अप्रत‍िम तस्‍वीर पेश की थी और पूरे देश के आवेश का सफल बदला ल‍िया था.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *