सोमनाथ के दर्शन; ट्रेन से सफर, रहना और खाना सब फ्री, आज चलेगी ट्रेन

होमताजा खबरDelhi

सोमनाथ के दर्शन; ट्रेन से सफर, रहना और खाना सब फ्री, आज चलेगी ट्रेन

Last Updated:

दिल्ली सरकार की निशुल्क विशेष ट्रेन आज सफदरजंग से 1300 श्रद्धालुओं को सोमनाथ धाम ले जाएगी. इसमें ट्रेन से सफर, ठहरना और खाना फ्री सबकुछ फ्री है. दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता इस विशेष ट्रेन को रही झंडी दिखाएंगी .

‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – 1000 वर्षों की अखंड आस्था’ के तहत कराया जा रहा है भ्रमण.

नई दिल्ली. दिल्‍ली से 1300 श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन आज सफदरजंग से गुजरात के सोमनाथ मंदिर के लिए रवाना हो रही है. यह धार्मिक टूर दिल्‍ली सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को कराया है. खास बात यह है कि विशेष ट्रेन पूरी तरह से निशुल्‍क है. दिल्‍ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी.यह यात्रा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – 1000 वर्षों की अखंड आस्था’ के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं है, बल्कि सनातन संस्कृति, भारतीय परंपरा और हमारी आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने का एक पावन अवसर है. मुख्यमंत्री ने बताया कि सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाली यह विशेष ट्रेन अगले दिन सुबह गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ धाम पहुंचेगी.

शेडयूल के अनुसार 1, 2 और 3 मई को श्रद्धालु भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर के साथ-साथ आसपास के अन्य प्रमुख मंदिरों के दर्शन करेंगे. यानी पूरी तरह से धार्मिक टूर होगा. इसमें सफर करने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेन में सफर, सोमनाथ में ठहरने की व्यवस्था, भोजन, पीने का पानी और अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह फ्री होंगी.

गुजरात सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के ठहरने और खान-पान की समुचित व्यवस्था की गई है.सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह यात्रा देशभर में आयोजित हो रहे ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ कार्यक्रमों का हिस्सा है.
इसका उद्देश्य सोमनाथ की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को जानना और बड़े स्तर पर प्रसारित करना है.

इस निःशुल्क सोमनाथ यात्रा के लिए दिल्ली सरकार ने श्रद्धालुओं का चयन पारदर्शी तरीके से किया है. चयनित यात्रियों को पहले से ही सूचना दे दी गई है. यह पहल आम नागरिकों को बिना किसी आर्थिक बोझ के पवित्र सोमनाथ धाम दर्शन करने का अवसर प्रदान करा रही है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार सनातन संस्कृति और आस्था से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर बढ़ावा देती रहेगी. इस दौरान सफदरजंग स्‍टेशन पर दिल्‍ली सरकार के साथ-साथ रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *