दशहरा उत्सव में रणबीर कपूर और यश ने बिखेरा जलवा, बंगाल में 'रामायण' को टैक्स-फ्री करने का किया ऐलान

Last Updated:

दशहरे के मौके पर पश्चिम बंगाल के सॉल्ट लेक में आयोजित भव्य उत्सव में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साउथ स्टार यश ने शिरकत की. दोनों सितारे जल्द ही फिल्म ‘रामायण’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें रणबीर भगवान राम और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी पहुंचे. उन्होंने फिल्म ‘रामायण’ को राज्य में टैक्स-फ्री करने का ऐलान किया. इसके साथ ही ‘द केरल स्टोरी’, ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर भी बड़ी घोषणा की.

ख़बरें फटाफट

रणबीर कपूर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के सॉल्ट लेक स्थित सेंट्रल पार्क में दशहरे का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साउथ सुपरस्टार यश भी पहुंचे. दोनों सितारों को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह नजर आया. इस कार्यक्रम का आयोजन सॉल्ट लेक सांस्कृतिक संसद की ओर से किया गया था. उत्सव की थीम ‘राम की अयोध्या’ रखी गई थी. यहां भगवान राम की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर रावण दहन भी किया गया.

इस दशहरा उत्सव में रणबीर कपूर और यश सबसे बड़े आकर्षण रहे. रणबीर कपूर आने वाली फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि यश फिल्म में रावण की भूमिका में नजर आएंगे. दोनों कलाकारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी. फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर रवि दुबे के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद थी. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी इस आयोजन में मौजूद रहे और लोगों को संबोधित किया.

बंगाल में ‘रामायण’ को टैक्स-फ्री करने का ऐलान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने फिल्म ‘रामायण’ को पश्चिम बंगाल में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि ‘द केरल स्टोरी’, ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ जैसी फिल्मों को भी राज्य में टैक्स-फ्री किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आने वाले समय में भगवान कृष्ण, अर्जुन और महाभारत पर आधारित फिल्में भी देखने को मिल सकती हैं. उनके इस ऐलान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच इन फिल्मों को लेकर चर्चा देखने को मिली.

चोरबागान दुर्गा पूजा हादसे के पीड़ितों को भी किया याद

दशहरा उत्सव के दौरान चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई घटना से प्रभावित लोगों को भी याद किया गया. हादसे के पीड़ितों के सम्मान में कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर का मौन रखा गया और उनके लिए प्रार्थना की गई. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी लोग शोक में डूबे परिवार के साथ खड़े हैं.

बता दें कि इस तरह सॉल्ट लेक का दशहरा उत्सव बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी, भगवान राम की भव्य प्रतिमा और रावण दहन के साथ खास रहा. वहीं, मुख्यमंत्री की ओर से ‘रामायण’ समेत दूसरी फिल्मों को टैक्स-फ्री करने की घोषणा भी कार्यक्रम की बड़ी चर्चा बन गई.

About the Author

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *