ऐश्वर्या राय को फिल्म से निकाला और रानी मुखर्जी ने लपक लिया रोल, इस एक धोखे से सहेलियां बन गईं जानी दुश्मन!

Last Updated:

क्या था साल 2003 का वो विवाद जिसने ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी जैसी जिगरी सहेलियों को एक-दूसरे का जानी दुश्मन बना दिया? कभी 45 दिनों तक साथ रहकर शुरू हुई खूबसूरत दोस्ती का यूं हुआ बुरा अंत. यहां पढ़ें पूरी इनसाइड स्टोरी.

क्यों टूटी थी ऐश्वर्या राय रानी मुखर्जी की दोस्ती

नई दिल्ली: बॉलीवुड में दोस्ती और दुश्मनी के किस्से हमेशा से ही चर्चा का विषय रहे हैं. एक दौर ऐसा भी था जब ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी की बॉन्डिंग को देखकर लोग मिसाल दिया करते थे. लेकिन वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि एक अच्छे मोड़ पर शुरू हुई यह खूबसूरत दोस्ती अचानक एक बड़े कोल्ड वॉर में बदल गई. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे इन दो टॉप अभिनेत्रियों के बीच गहरी दरार आ गई थी.

जब एक वर्ल्ड टूर ने दोनों को लाया बेहद करीब

इस गहरी दोस्ती की शुरुआत एक इंटरनेशनल वर्ल्ड टूर के दौरान हुई थी. मशहूर टीवी शो “जीना इसी का नाम है” में ऐश्वर्या राय ने खुद रानी मुखर्जी के साथ अपने इस खास रिश्ते का जिक्र किया था. ऐश्वर्या ने बताया था कि एक कॉन्सर्ट टूर के सिलसिले में उन दोनों को लगभग 45 दिनों तक एक साथ रहने का मौका मिला था. इस दौरान दोनों ने साथ में परफॉर्म किया, ट्रैवल किया और वक्त बिताया, जिससे उनके बीच की झिझक पूरी तरह खत्म हो गई और वे एक-दूसरे के बेहद करीब आ गईं.

रानी मुखर्जी का वो इमोशनल मैसेज

उस पुराने इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने रानी मुखर्जी की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने रानी को ‘बहुत मिलनसार’ और ‘दोस्ताना’ बताया था. इसी शो के दौरान रानी मुखर्जी ने बीमारी की वजह से न आ पाने पर अफसोस जताया था और ऐश्वर्या के लिए एक बेहद प्यारा वीडियो मैसेज भेजा था. रानी ने कहा था, “ऐश, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और आप मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं. मुझे दुनिया के सामने टीवी पर यह बात दोबारा कहनी पड़ रही है कि हम हमेशा दोस्त रहेंगे. ”

ऐसे हुआ दोस्ती का अंत

रानी मुखर्जी ने भले ही हमेशा दोस्त रहने का वादा किया था, लेकिन साल 2003 में आई फिल्म ‘चलते-चलते’ ने सब कुछ बदल कर रख दिया. शाहरुख खान की इस फिल्म में पहले ऐश्वर्या राय को कास्ट किया गया था. लेकिन कुछ विवादों के चलते मेकर्स ने ऐश्वर्या को इस फिल्म से रिप्लेस कर दिया और उनकी जगह रानी मुखर्जी को फिल्म में ले लिया गया. ऐश्वर्या की जगह रानी मुखर्जी का इस फिल्म को साइन करना ऐश्वर्या को बिल्कुल पसंद नहीं आया. बस इसी एक रिप्लेसमेंट ने दोनों के हंसते-खेलते रिश्ते में ऐसी कड़वाहट घोली कि दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे से दूर हो गईं.

About the Author

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *