Last Updated:
Delhi-Ncr Weather- मौमस विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून अगले हफ्ते दिल्ली NCR और हरियाणा में सक्रिय होगा. इससे झमाझम बारिश, तेज आंधी चलने की संभावना है.इस वजह से तापमान में गिरावट आएगी और दिल्ली-एनसीआर वालों को गर्मी से राहत मिल जाएगी.
अगले सप्ताह शुरू होगा बारिश का दौर.
नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से जल्द राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग (IMD) ने गुड न्यूज दे दी है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां मुफीद बनी हुई हैं. इसलिए अगले सप्ताह से बारिश शुरू होने की पूरी संभावना है. आप छाता और रेन कोट निकाल लो. जिससे आफिस या गंतव्य जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो.
आईएमडी ने राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह से मानसून की गतिविधियां और तेज होंगी. इतना ही नहीं कई इलाकों में अच्छी बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस तरह दिल्ली और एनसीआर में अगले सप्ताह से राहत मिलने वाली है. बारिश का दौर शुरू हो सकता है.
आईएमडी ने मानसून को अपडेट जारी किया.
तीन दिनों में मानसून दिल्ली एनसीआर होगा सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बारिश के लिए बेहतर बनी हुई हैं. अगले दो से तीन दिनों में मानसून दिल्ली एनसीआर के अलावा हरियाणा में सक्रिया हो सकेगा. इस वजह से अगले सप्ताह से कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश और कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.
सीजनल ट्रफ का असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली एनसीआ, पंजाब से हरियाणा में सीजनल ट्रफ सक्रिय है. इसके अलावा हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ का असर भी बना हुआ है. वहीं, 2 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे बारिश और तेज होने की संभावना है. मूसलाधार बारिश भी शुरू हो सकती है.
तापमान में थोड़ी होगी बढ़ोत्तरी
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले चार दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने के आसार हैं.
सावधानी बरतने की सलाह
मौमस विभाग ने लोगों से मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की अपील की है. तेज हवा और बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह भी दी गई है. यदि अनुमान सही रहा तो जुलाई की शुरुआत दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए झमाझम बारिश और सुहाने मौसम की सौगात लेकर आएगी.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
