Last Updated:
दिल्ली NCR में रविवार शाम तेज आंधी से भीषण गर्मी और उमस से राहत दी है. बादल और ठंडी हवाओं से तापमान गिरा है. आईएमडी ने अगले हफ्ते से बारिश शुरू होने की संभावना जताई है.
बादल और तेज हवाओं की वजह से तापमान गिर गया है.
नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर के लोगों को रविवार देर शाम को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली. शाम को अचानक आयी तेज आंधी चलने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया. आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई्. लंबे समय से गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली. मौमस विभाग ने अगले सप्ताह दिल्ली और एनसीआर में मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई है.
रविवार देर शाम तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में धूल भरी आंधी भी चली. हालांकि मौसम ठंडा होने से लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस से काफी राहत मिली. शाम के समय पार्कों, बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ गई. कई जगह लोगों ने खुले मौसम का आनंद लिया.इस वजह से इंडिया गेट पर खासी भीड़ देखने को मिली. लोग परिवार के साथ कर्तव्य पथ और इंडिया के आसपास के पार्कों में भी खूब भीड़ देखने को मिली.
आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव बना रहेगा. बीच-बीच में बादल छाने, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है और अगले सप्ताह तक इसके दिल्ली-एनसीआर पहुंचने की संभावना है.
मौमस विभाग के अनुसार मानसून के आने के साथ राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है. इस वजह से तापमान में और गिरावट आएगी तथा लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के कारण एक्यूआई में सुधार हो सकता है. जुलाई की शुरुआत दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी रहने वाली है. तेज बारिश से गर्मी का असर काफी कम होगा और मानसून की शुरुआत हो जाएगी.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
