झींगा मछली ताजी है या बासी? खरीदते समय इन 7 आसान तरीकों से करें फ्रेश श्रिम्प की पहचान

Tips to buy fresh shrimp: मछली जो लोग खाना पसंद करते हैं, वे झींगा मछली या श्रिम्प (Shrimp) भी खूब खाते हैं. मछली की ही तरह झींगा भी प्रोटीन का मुख्य सोर्स है. हालांकि, कोई भी नॉनवेज फूड्स हमेशा फ्रेश ही खरीदना चाहिए. उनकी क्वालिटी से कभी भी समझौता नहीं करनी चाहिए वरना आपकी सेहत को भारी नुकसान हो सकता है. झींगा मछली भी खरीदते समय आपको कुछ बातों पर गौर करना चाहिए, क्योंकि बासी, पुरानी खरीद कर खाते हैं तो आपको फूड पॉयजनिंग भी हो सकता है. बाजार से झींगा मछली खरीदते समय उसकी ताजगी की पहचान करना बेहद जरूरी है. जानें यहां कुछ आसान से तरीके, जिनकी मदद से आप पहचान सकते हैं कि झींगा ताजी है या नहीं.

1. गंध से करें पहचान

ताजा झींगा में समुद्र या साफ पानी जैसी हल्की प्राकृतिक गंध होती है. अगर उसमें तेज, खट्टी या अमोनिया (तेज केमिकल जैसी) गंध आ रही है, तो उसे खरीदने से बचें. यह खराब होने का संकेत हो सकता है.

2. खोल (Shell) को देखें

ताजा झींगा का खोल चमकदार, मजबूत और शरीर से अच्छी तरह चिपका होता है. यदि खोल ढीला हो, टूट रहा हो या उस पर काले धब्बे दिखाई दें, तो वह पुराना हो सकता है.

3. रंग से करें पहचान

ताजे झींगे का रंग उसकी प्रजाति के अनुसार हल्का ग्रे, सफेद या हल्का गुलाबी हो सकता है. यदि झींगा बहुत ज्यादा पीला, काला या फीका दिखाई दे, तो उसे खरीदने से बचना बेहतर है.

4. मांस पर करें गौर

झींगे को हल्के से दबाने पर उसका मांस सख्त और लचीला महसूस होना चाहिए. अगर वह बहुत नरम, चिपचिपा या आसानी से दब जाए, तो उसकी ताजगी पर संदेह किया जा सकता है.

5. आंखें और सिर देखें

अगर पूरा झींगा खरीद रहे हैं, तो उसकी आंखें साफ और चमकदार होनी चाहिए. धुंधली या धंसी हुई आंखें पुराने झींगे का संकेत हो सकती हैं. साथ ही सिर शरीर से मजबूती से जुड़ा होना चाहिए.

6. बर्फ पर रखा झींगा ही खरीदें

मछली बाजार या सुपरमार्केट में हमेशा वही झींगा चुनें जिसे अच्छी तरह बर्फ पर रखा गया हो या उचित तापमान पर रेफ्रिजरेट किया गया हो. लंबे समय तक खुले में रखा झींगा जल्दी खराब हो सकता है.

7. फ्रोजन झींगा खरीदते समय एक्सपायरी डेट करें चेक

यदि फ्रोजन या पैक्ड झींगा खरीद रहे हैं, तो पैकिंग की एक्सपायरी डेट, पैकिंग डेट और पैकेट की सील जरूर जांचें. यदि पैकेट के अंदर बहुत अधिक बर्फ जमी हो, तो यह बार-बार पिघलने और दोबारा फ्रीज होने का संकेत हो सकता है.

झींगा स्टोर करने के टिप्स
-यदि आपने आधी झींगा मछली बनाई है तो बाकी को अच्छी तरह से धोकर फ्रीजर में रख दें.
-अधिक दिनों तक स्टोर करके रखना है तो उसे एयरटाइट कंटेनर में पैक करके फ्रीजर में ही रखें.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *