आईलाइनर और मस्कारा लगाने में होती है परेशानी? चम्मच और कांटे की ये ट्रिक करेगी काम आसान

Last Updated:

Eye Makeup Trick: यदि आपको आईलाइनर और मस्कारा लगाना नहीं आता है, तो इसके लिए बार-बार अपनी फ्रेंड को परेशान करने की जरूरत नहीं है. यहां बतायी गई ट्रिक से आप बहुत ही आसानी से चम्मच के जरिए अपनी आंखों को सुंदर बना सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

आई मेकअप चेहरे की खूबसूरती को और निखारने का काम करता है. लेकिन आईलाइनर लगाना कोई बच्चों का खेल नहीं है. इसलिए इसके लिए बहुत प्रैक्टिस की जरूरत होती है. यही कारण है कि कई महिलाओं के लिए इसे सही तरीके से करना आसान नहीं होता. खासकर जो महिलाएं रोजाना मेकअप नहीं करतीं, उन्हें आईलाइनर और मस्कारा लगाते समय काफी परेशानी होती है. कई बार आईलाइनर टेढ़ा हो जाता है, तो कभी मस्कारा पलकों की जगह आंखों के ऊपर लग जाता है.

ऐसे में लोग सोचते हैं कि परफेक्ट आई मेकअप सिर्फ प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट ही कर सकते हैं. हालांकि, कुछ आसान मेकअप हैक्स की मदद से यह काम बेहद आसान बनाया जा सकता है. घर में मौजूद चम्मच, कांटा और एक साधारण कार्ड भी आई मेकअप को आसान और साफ-सुथरा बना सकते हैं. आइए जानते हैं इन आसान तरीकों के बारे में.

कांटे वाली चम्मच से लगाएं आईलाइनर
अगर आपको विंग्ड आईलाइनर लगाने में परेशानी होती है, तो कांटे वाली चम्मच आपकी मदद कर सकती है. सबसे पहले आंखों को अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद साफ और सूखे कांटे वाली चम्मच लें. लाइनर ब्रश की मदद से कांटे के किनारे पर थोड़ा आईलाइनर लगाएं. अब इसे आंख के बाहरी कोने पर हल्के तिरछे तरीके से रखें और सावधानी से लाइनर बनाएं. इससे दोनों आंखों पर एक जैसी और साफ विंग बनाना आसान हो जाता है.

मस्कारा लगाने के लिए करें कार्ड का इस्तेमाल
मस्कारा लगाते समय अक्सर यह पलकों से निकलकर आईलिड पर लग जाता है. इससे बचने के लिए एक मोटा कार्ड या कागज लें. इसे पलकों के पीछे रखें और फिर मस्कारा लगाएं. अगर अतिरिक्त मस्कारा लगेगा भी, तो वह कार्ड पर लगेगा, जिससे त्वचा साफ रहेगी और मेकअप खराब नहीं होगा.

चम्मच से करें आसान आई मेकअप
आईशैडो और विंग्ड लाइनर लगाने के लिए चम्मच भी काफी काम की चीज है. चम्मच के हैंडल को आंख के बाहरी कोने के पास तिरछा रखें. फिर उसके गोल हिस्से को पलकों के किनारे पर रखें. इससे आपको लाइनर और आईशैडो की सही दिशा समझने में मदद मिलेगी. साथ ही दोनों आंखों पर एक जैसा लुक बनाना भी आसान हो जाएगा.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *