दिल्ली में हुआ यमुना जल समझौता, हथिनीकुंड से बिछेगी पाइपलाइन, इस राज्य की आ जाएंगी मौज

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली में हुआ यमुना जल समझौता, हथिनीकुंड से बिछेगी पाइपलाइन

Last Updated:

दिल्ली में ऐतिहासिक यमुना जल समझौता हुआ है. इस समझौते के बाद हर‍ियाणा के हथिनीकुंड से 295.5 किमी लंबी पाइपलाइन राजस्‍थान के चूरू तक पहुंचेगी. राजस्थान हरियाणा के बीच 34102 करोड़ की परियोजना से करोड़ों लोगों की प्‍यास बुझेगी.

अम‍ित शाह की मौजूदगी में द‍िल्‍ली में यमुना जल समझौता हुआ है.

Delhi Yamuna Jal agreement: सोमवार को नई दिल्ली में एतिहासिक यमुना जल समझौता हुआ है. इससे यमुना का जल अब दिल्ली और हरियाणा के साथ ही राजस्थान की भी प्यास बुझाएगा. ऐसा होने से 32 साल पुरानी परियोजना साकार होने जा रही है.

राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल समझौते पर हस्ताक्षर किए गए. लगभग तीन दशक से लंबित यह परियोजना अब क्रियान्वयन के निर्णायक चरण में प्रवेश कर गई है. लगभग 34,102 करोड़ रुपये की लागत वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना राजस्थान के जल इतिहास में मील का पत्थर सिद्ध होगी.

समझौते पर हस्ताक्षर के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे. इस अवसर पर दोनों राज्यों एवं केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया.

पूर्वी राजस्थान के लिए राम जल सेतु लिंक परियोजना, जल जीवन मिशन और अब यमुना जल परियोजना इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं.

हथिनीकुंड बैराज से बिछेगी 295.5 किमी लंबी पाइपलाइन

यमुना जल परियोजना के अंतर्गत राजस्थान के हिस्से का 577 एमसीएम यमुना जल हरियाणा स्थित हथिनीकुंड बैराज से लगभग 295.5 किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइपलाइन प्रणाली के माध्यम से चूरू जिले के हंसियावास जलाशय तक पहुंचाया जाएगा. परियोजना की अनुमानित लागत 34,102 करोड़ रुपये है.

परियोजना के अंतर्गत 3.6 मीटर व्यास की तीन भूमिगत पाइपलाइनें, निरीक्षण सड़क, कृत्रिम जलाशय तथा आधुनिक जल प्रबंधन प्रणाली विकसित की जाएगी. हरियाणा में भी दस स्थानों पर पेयजल उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है, जिससे यह परियोजना दोनों राज्यों के लिए समान रूप से लाभकारी सिद्ध होगी.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *