ट्रंप टैरिफ का नहीं पड़ा खास असर! इंडिया वेयरहाउस शो में एक्सपर्ट बोले- 2047 तक महाशक्ति बनेगा भारत

होमताजा खबरDelhi

ट्रंप टैरिफ का नहीं पड़ा खास असर! एक्सपर्ट बोले- 2047 तक महाशक्ति बनेगा भारत

Last Updated:

India Warehouse Show: नॉर्थ इंडिया का वेयरहाउस लॉजिस्टिक्स सेक्टर जीडीपी में बड़ा योगदान दे रहा है. आरएक्स इंडिया के कंट्री हेड उमंग गुप्ता ने कहा 2047 तक भारत को विकसित बनाने में यह सेक्टर अहम रहेगा.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: भारत में नॉर्थ इंडिया जैसे दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा इसका वेयरहाउस लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बड़ा योगदान है. लोगों के लिए रोजगार पैदा करने से लेकर भारत के पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए जिस तरह की मशीन और सेटअप यह सेक्टर लगा रहा है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि आने वाले वक्त में यानी 2047 तक जो लक्ष्य है.

बता दें कि भारत को विकसित बनाने का उसमें इस सेक्टर का बड़ा योगदान होगा. यह सेक्टर वन थर्ड जीडीपी में अपना योगदान देता है. भारत सरकार ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उसे आसानी से हम हासिल कर लेंगे. यह जानकारी दी है उमंग गुप्ता ने. जो कि आरएक्स इंडिया के कंट्री हेड हैं. वह यशोभूमि में आयोजित इंडिया वेयरहाउस शो में लोकल 18 के साथ खास बातचीत की. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

ट्रंप टैरिफ का नहीं पड़ा असर

उमंग गुप्ता ने खास बातचीत में बताया कि ट्रंप के टैरिफ का असर इस सेक्टर पर आया और चला भी गया और किसी को पता भी नहीं चला. उन्होंने बताया कि बीते 15 सालों से वेयरहाउस लॉजिस्टिक्स कार्यक्रम हो रहा है. इसमें नई कंपनियां और पुरानी कंपनियां आती हैं और अपनी मशीनों का प्रदर्शन करती हैं. एक प्रदर्शनी लगाती हैं.

इस कार्यक्रम में पूरे देश भर से खरीदार आते हैं, जो मशीनों को और कंपनियों को देखते हैं और अपनी फैक्ट्री या अपनी कंपनी में ऐसी मशीनों को लगाने के लिए मशीनों की खरीदारी करते हैं. इसलिए बीते 15 सालों से यह सेक्टर और यह कार्यक्रम तेजी से आगे बढ़ रहा है. हर साल नई कंपनियां हमसे जुड़ रही है. उन्होंने बताया कि भारत की इकोनॉमी में वेयरहाउस लॉजिस्टिक का एक बड़ा योगदान है.

एनवायरमेंट और सस्टेनेबल है बहुत जरूरी

उमंग गुप्ता ने खास बातचीत में बताया कि भारत सरकार लोकल फॉर वोकल पर बहुत ध्यान दे रही है. यह सेक्टर भी भारत को विकसित बनाने के लिए एनवायरमेंट और सस्टेनेबल पर बहुत अपना फोकस कर रहा है. ताकि हम जो भी करें उससे भारत को फायदा हो और भारत के एनवायरनमेंट पर कोई नुकसान ना हो और जो सिर्फ और सिर्फ भारत का अपना बना हुआ हो.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *