IND vs ENG: रात 10 बजे नहीं बल्कि नए टाइम पर शुरू होगा दूसरा टी-20, कब और कहां खेला जाएगा अगला मैच?

होमखेलक्रिकेट

रात 10 बजे नहीं बल्कि नए टाइम पर शुरू होगा दूसरा T-20, कब और कहां खेला जाएगा?

Last Updated:

IND vs ENG 2nd T20I Timing: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर में चार जुलाई यानी शनिवार को खेला जाएगा. मगर ये मैच पहले टी-20 की तरह रात 10 बजे नहीं बल्कि नए समय पर होगा. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से होगी.

IND vs ENG 2nd T20I

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टी-20 सीरीज में फैंस सिर्फ रोमांच ही नहीं बल्कि अलग-अलग टाइमिंग की कन्फ्यूजन भी महसूस कर रहे हैं. पांच में से कुछ मैच तो रात 10 बजे शुरू हो रहे हैं और कुछ की टाइमिंग शाम सात बजे हैं. भारत में रात 10 बजे शुरू हुआ पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया तो अब दूसरे टी-20 का इंतजार है.

कितने बजे से शुरू होगा दूसरा टी-20?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला मैनचेस्टर में शाम सात बजे (IST) खेला जाएगा. दरअसल, इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकट बोर्ड (ईसीबी) ने टी-20 श्रृंखला के उन मुकाबलों का समय एक घंटा पहले कर दिया था जो दूधिया रोशनी यानी फ्लड लाइट्स में खेले जाने थे. टीवी पर ज्यादा दर्शक मिलने की उम्मीद में ऐसा किया गया है.

10 बजे कितने और सात बजे कौन-कौन से मैच?
इस तरह पहला, तीसरा और चौथा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होंगे जबकि दूसरा और पांचवां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे खेला जाएगा. दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच चार जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच सात जुलाई को नॉटिंघम में होगा. चौथा और पांचवां मैच क्रमशः नौ और 11 जुलाई को ब्रिस्टल और साउथम्पटन में खेला जाएगा.

बारिश के चलते धुल गया पहला मैच
अभिषेक शर्मा (59) और कप्तान श्रेयस अय्यर (68) के अर्धशतकों की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को पहले टी-20 मैच में सात विकेट पर 189 रन बनाए, लेकिन भारी बारिश के कारण यह मैच रद्द करना पड़ा. अभिषेक और अय्यर की पारियां भारत के लिए अच्छा संकेत रहा क्योंकि आयरलैंड से 0-2 से श्रृंखला हारने का अहम कारण बल्लेबाजों का खराब फॉर्म था. इंग्लैंड की पारी की शुरुआत ही नहीं हो सकी क्योंकि पारी के ब्रेक में ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. पांच ओवर खेले जाने के लिए कट ऑफ समय में 40 मिनट से ज्यादा समय बाकी रहते अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया.

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *