Last Updated:
Modi Mango Delhi Mango Festival: दिल्ली में मैंगो फेस्टिवल में 2 किलो का ‘मोदी मैंगो’ आकर्षण का केंद्र बना. लखनऊ के शादाब अली ने इसे 10 साल में विकसित किया है. पीएम मोदी के नाम पर रखा है. यह आम बेहद मीठा, पतले छिलके और छोटी गुठली वाला है. अभी बाजार में नहीं आया है पर पौधों की मांग है. इसे दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तक पहुंचाया जा चुका है.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में मैंगो फेस्टिवल का आगाज हो चुका है. 3 जुलाई से लेकर 5 जुलाई तक यह दिल्ली के जनकपुरी में चलेगा. इस पूरे मैंगो फेस्टिवल में आकर्षण का केंद्र बना है एक बेहद बड़ा आम जो देखने में बेहद खूबसूरत और भारी वजन का है. पूरे मैंगो फेस्टिवल में यह सभी आमों का बाप नजर आ रहा है. लोग रुक रुक कर इसे देख रहे हैं. उसके साथ फोटो ले रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं. पूछताछ करने पर पता चला कि इस हरे रंग के आम का नाम है मोदी मैंगो है.
पूछताछ करने पर पता चला कि इस बड़े से भारी भरकम आम को लखनऊ के मलिहाबाद से लेकर पहुंचे हैं शादाब अली. जोकि कदीम चंदन मलिहाबाद नर्सरी में इसे बीते 10 साल से तैयार कर रहे थे. उन्होंने बताया कि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही नाम पर मोदी मैंगो नाम रखा गया है, जोकि आकर्षण का केंद्र है. इसे दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तक पहुंचाया जा चुका है. उन्होंने भी इसकी तारीफ की है. इसके अलावा बॉलीवुड के कई स्तर भी इस आम को देखकर काफी प्रभावित हुए हैं.
खाने में होता है बेहद मीठा वजन है 2 किलो
शादाब अली ने बताया कि मोदी मैंगो उन्होंने दो देसी आमों को मिलाकर बनाया है. उन्होंने बताया कि यह खाने में बेहद मीठा होता है. इसकी गुठली छोटी होती है, जितना बड़ा यह आम देखने में लग रहा है उतनी छोटी इसकी गुठली है. इसका वजन 2 किलो है और इसका छिलका बेहद पतला है. उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे कामों से उनके पिता साजिद अली काफी प्रभावित हुए थे और इसे उनके पिता ने 10 साल की मेहनत के बाद तैयार किया है. अभी यह मार्केट में नहीं आया है. जल्द ही करीब 2 से 3 साल की मेहनत के बाद यह मार्केट में आ जाएगा. अभी इसके पौधे तैयार किए जा रहे हैं और पूरे देश भर से इसके पौधों की डिमांड आ रही है.
अंतिम दिन बेचेंगे मोदी मैंगो
शादाब अली ने बताया कि उनके द्वारा विकसित किया गया यह मोदी मैंगो अभी बेचा नहीं जा रहा है. 5 जुलाई को जब अंतिम दिन होगा मैंगो फेस्टिवल का तो किसी मिनिस्टर या किसी भी अधिकारी को यह आम दिया जाएगा क्योंकि लोगों की बहुत दिलचस्प है मोदी मैंगो में. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि अभी इस आम का सर्टिफिकेशन उनके पास नहीं आया है, जल्द ही सर्टिफिकेशन भी आ जाएगा. इसके अलावा उनके पास एक चितला खास आम भी है जो सफेद और हरे रंग का है और जो थोड़ा खट्टा होता है. यह भी आकर्षण का केंद्र है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
