अब नहीं फेंकने पड़ेंगे दागदार कपड़े! ये 2 बोतलें बिना मेहनत के छुड़ाएंगी हर जिद्दी दाग

Last Updated:

क्या आपके पसंदीदा कपड़े दाग लगने से खराब हो गए हैं? अब उन्हें फेंकने की जरूरत नहीं है. दिल्ली के एक उद्यमी ने दो जादुई बोतलें तैयार की हैं. यह अनोखा लिक्विड चंद सेकंड में हर जिद्दी दाग गायब कर देता है. क्या है यह तकनीक और कैसे काम करती है? जानने के लिए पढ़ें रिपोर्ट…

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: कपड़े नए हों या पुराने, उन पर लगा एक छोटा सा दाग भी पूरी खूबसूरती छीन लेता है. एक ज़िद्दी दाग की वजह से महंगी से महंगी ड्रेस चंद सेकंड में खराब हो जाती है. कई बार कपड़ों से दाग न छूटने के कारण लोग उन्हें दोबारा नहीं पहन पाते, जिससे उनका पैसा बर्बाद होता है. ऐसे कपड़ों को या तो फेंकना पड़ता है या फिर वे हमेशा के लिए अलमारी के किसी कोने में बंद हो जाते हैं.

लेकिन अब आपको ऐसा नहीं करना पड़ेगा. दिल्ली के रोहिणी निवासी सत्य प्रकाश पाठक ने एक लंबी रिसर्च के बाद ऐसी दो छोटी बोतलें तैयार की हैं, जो कपड़ों के हर जिद्दी दाग को आसानी से गायब कर सकती हैं. इसे दाग पर रगड़ते ही कपड़ा बिल्कुल नए जैसा हो जाता है और देखने वाले को अंदाजा भी नहीं होगा कि वहां कभी कोई दाग था.

सत्य प्रकाश पाठक ने बताया कि वे रोहिणी के अवंतिका इलाके के रहने वाले हैं और पिछले 10 सालों से ‘स्पेक्टॉन ड्रॉप’ नाम से यह बिजनेस चला रहे हैं. आज पूरे देश में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है और लोग इसे ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से खूब खरीद रहे हैं.

ऐसे गायब होता है जिद्दी से जिद्दी दाग
सत्य प्रकाश के मुताबिक, चाय, स्याही, हल्दी, कॉफी, पान-गुटखा, फ्रूट जैम, चटनी, सॉस, अचार, कोल्ड ड्रिंक या तेल-घी के दागों को छुड़ाने की क्षमता इन दो बोतलों में है. उन्होंने सिलिकॉन समेत कई सुरक्षित केमिकल्स को मिलाकर इसे तैयार किया है.

यह दो बोतलें मिलकर काम करती हैं. पहली बोतल का लिक्विड दाग पर रगड़ते ही उसे ढीला (गीला) कर देता है. दूसरी बोतल का लिक्विड उस दाग को पूरी तरह सोखकर गायब कर देता है. अगर कपड़ों पर लोहे (जंग) का दाग लग गया हो या वॉशिंग मशीन में धोते समय एक कपड़े का रंग दूसरे पर चढ़ गया हो, तो भी यह चंद सेकंड में उसे बिल्कुल साफ कर देता है.

जानें कीमत
सत्य प्रकाश पाठक ने बताया कि इस दो बोतलों के सेट की कीमत मात्र 200 रुपये है (यानी एक बोतल 100 रुपये की). इसके अलावा उनके पास एक पूरी लॉन्ड्री किट भी है. जिसमें चार आइटम हैं और उसकी कीमत 600 रुपये है.

ऐसे करें ऑर्डर
यदि कोई इसे खरीदना चाहता है, तो उनके बिजनेस मोबाइल नंबर 9871559188 पर संपर्क कर सकता है. इस नंबर पर कॉल या मैसेज करके आप इस मैजिक ड्रॉप को सीधे अपने घर मंगवा सकते हैं.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *