Last Updated:
Premium petrol prices hiked public opinion: प्रीमियम पेट्रोल की कीमत सुबह तक 101 रुपए प्रति लीटर थी लेकिन सरकार की ओर से जैसे ही प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की गई वैसे ही प्रीमियम पेट्रोल की कीमत बढ़कर 103 रुपए प्रति लीटर हो गई. ऐसे में लोकल18 ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर जनता से बातचीत की ओर जानना चाहा की प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर जनता की क्या राय है.
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में चल रहे लगातार तनाव और युद्ध का असर अब भारत में भी नजर आने लगा है. पहले गैस और सिलेंडर को लेकर संकट आया. अब फिलहाल आज यानी शुक्रवार को सरकार की ओर से प्रीमियम पेट्रोल पर 2 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है. जिसकी वजह से प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं. सरकार की ओर से प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ाने तक आज शुक्रवार को प्रीमियम पेट्रोल की कीमत सुबह तक 101 रुपए प्रति लीटर थी, लेकिन सरकार की ओर से जैसे ही प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की गई, वैसे ही प्रीमियम पेट्रोल की कीमत बढ़कर 103 रुपए प्रति लीटर हो गई. ऐसे में लोकल18 ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर जनता से बातचीत की ओर जानना चाहा की प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर जनता की क्या राय है.
जनता बोली करेंगे सरकार का सहयोग
इस दौरान पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे पंडित दिनेश जी ने कहा कि मिडिल ईस्ट में जो हालात बने हुए हैं उस वजह से पेट्रोल और गैस के दाम बढ़ रहे हैं. महंगाई का कारण मिडल ईस्ट का युद्ध है. उन्होंने कहा कि सरकार इसमें मजबूर है. इस वजह से दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं. सरकार देश के हित में यह कदम उठा रही है, लेकिन जनता को शांति बनाए रखनी चाहिए. सरकार का इसमें सहयोग करना चाहिए क्योंकि हमारा देश बाकी देशों से एकदम सुरक्षित है. पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवा रहे एक और शख्स जिनका नाम अमित था. उन्होंने कहा कि पेट्रोल प्रीमियम हो या फिर नॉर्मल अगर किसी की भी कीमत बढ़ती है तो इसमें जनता को परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि इस समय जो हालात बने हुए हैं. इस वजह से यह दाम बढ़ रहे हैं. जैसे ही मिडल ईस्ट का तनाव कम होगा, यकीनन हालत पहले जैसे सामान्य हो जाएंगे और महंगाई घटेगी.
महंगाई बढ़ रही है
इस दौरान अथर सिंह ने कहा कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है. जनता इससे परेशान हो रही है. कभी गैस लेने के लिए लोग लाइन में लगते हैं तो कभी पेट्रोल के दाम बढ़ जाते हैं. सबको पता है कि मिडिल ईस्ट की वजह से यह सब हो रहा है, लेकिन सरकार को महंगाई पर कंट्रोल करना चाहिए. इस दौरान पंचम सिंह ने कहा कि मिडिल ईस्ट के युद्ध की वजह से जनता की पॉकेट पर असर नहीं आना चाहिए. महंगाई बढ़ती जा रही है और जनता इससे परेशान हो रही है. बेहतर होगा कि सरकार महंगाई पर कंट्रोल करें. एक और शख्स प्रीतम ने कहा कि प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने से बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. सिर्फ 2 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. प्रीमियम पेट्रोल बहुत कम लोग भरवाते हैं. सब लोग नॉर्मल पेट्रोल भरवाते हैं. ऐसे में नहीं लगता की बहुत ज्यादा असर पड़ेगा.
