सुपरहिट पिता का महाफ्लॉप बेटा, साइड रोल में सिमटा करियर, लगातार फ्लॉप देकर भी अधूरा रहा सपना

Last Updated:

बॉलीवुड की इस चमचमाती दुनिया में हर साल कई नए चेहरे अपनी किस्मत आजमाने आते हैं. कुछ स्टार्स पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों पर राज करने लगते हैं, तो कुछ को तमाम कोशिशों के बाद भी वो मुकाम नहीं मिल पाता जिसके वे हकदार होते हैं. इस फिल्मी चक्रव्यूह में एक ऐसा ही नाम जायद खान का है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर हीरो का बेटा जिसके पिता भी उसकी किस्मत नहीं चमका पाए. नामी पिता का बेटा फिल्मों में अपना करियर नहीं बना पाया. एक बड़े फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखने वाले और बेहद हैंडसम दिखने वाले जायद खान को जब बॉलीवुड में लॉन्च किया गया, तो लगा कि वह लंबी रेस के घोड़े साबित होंगे. लेकिन बॉक्स ऑफिस के उतार-चढ़ाव ने उनके करियर की कहानी कुछ और ही लिख दी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम itszayedkhan)

मुंबई के एक जाने-माने फिल्मी परिवार में 5 जुलाई 1980 को जन्में जायद खान का बचपन सेट और कैमरों के बीच ही बीता. आज 5 जुलाई को एक्टर अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके पिता संजय खान अपने जमाने के मशहूर अभिनेता और निर्माता-निर्देशक रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम itszayedkhan)

वहीं, बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश एक्टर्स में गिने जाने वाले फिरोज खान उनके सगे चाचा थे. फरदीन खान बॉलीवुड एक्टर जायद खान के चचेरे भाई हैं और बॉलीवुड के ‘क्रिश’ यानी ऋतिक रोशन उनके एक्स जीजा हैं. ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान जायद खान की बहन हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम itszayedkhan)

Add News18 as
Preferred Source on Google

इतने बड़े फिल्मी बैकग्राउंड के बाद जायद ने केवल किस्मत के भरोसे रहने के बजाय लंदन फिल्म एकेडमी से फिल्म मेकिंग की बाकायदा पढ़ाई भी की. लेकिन जब बात खुद को बड़े पर्दे पर साबित करने की आई, तो यह विरासत उनके काम न आ सकी. लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद एक्टर का करियर तबाह हो गया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम itszayedkhan)

साल 2003 में जायद खान ने फिल्म ‘चुरा लिया है तुमने’ से बॉलीवुड की दुनिया में अपना पहला कदम रखा. इस फिल्म में उनके अपोजिट ईशा देओल थीं. फिल्म का संगीत तो काफी पसंद किया गया, लेकिन टिकट खिड़की पर यह फिल्म औंधे मुंह गिर गई. पहली ही फिल्म फ्लॉप होने के बाद जायद के करियर पर सवाल उठने लगे थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम itszayedkhan)

कहते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में कब किसकी किस्मत बदल जाए, कोई नहीं जानता. साल 2004 में जायद के हाथ लगी फराह खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’. इस मल्टीस्टारर फिल्म में शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी और अमृता राव जैसे दिग्गज थे. इस भारी-भरकम स्टारकास्ट के बीच भी जायद खान ने शाहरुख के छोटे भाई ‘लक्ष्मण प्रसाद शर्मा उर्फ लकी’ के रोल में अपनी एक अलग पहचान बनाई. उनका कूल और बेफिक्र अंदाज युवाओं को बेहद पसंद आया और रातों-रात वह हर दिल अजीज बन गए. (फोटो साभार इंस्टाग्राम itszayedkhan)

‘मैं हूं ना’ फिल्म मिलने के पीछे का किस्सा भी बेहद मजेदार है. जायद ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह दरअसल फराह खान के पास अपनी पहली फिल्म के एक गाने की कोरियोग्राफी के सिलसिले में बात करने गए थे. फराह को उनका लुक और एटिट्यूड इतना पसंद आया कि उन्होंने मन ही मन उन्हें ‘लकी’ के किरदार के लिए चुन लिया. इस फिल्म ने उन्हें पहचान दिलाई. (फोटो साभार इंस्टाग्राम itszayedkhan)

इसके बाद जब जायद की मुलाकात शाहरुख खान से हुई, तो किंग खान ने बड़े ही मजाकिया लहजे में उनसे पूछा था, ‘भाई, तुझे एक्टिंग आती है ना?’. इस पर जायद ने भी बड़े आत्मविश्वास से जवाब दिया, ‘मैं एक्टिंग फैमिली से आता हूं, एक्टिंग तो मेरे खून में है’. यह आत्मविश्वास काम आया और यह फिल्म उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बन गई. (फोटो साभार इंस्टाग्राम itszayedkhan)

‘मैं हूं ना’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद लगा कि जायद खान का करियर अब उड़ान भरने के लिए तैयार है. उन्हें एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में मिलीं. उन्होंने ‘दस’, ‘शब्द’, ‘वादा’, ‘रॉकी’, ‘कैश’, ‘स्पीड’ और ‘ब्लू’ जैसी फिल्मों में काम किया. इनमें से मल्टीस्टारर फिल्म ‘दस’ और ‘युवराज’ में उनके काम को सराहना जरूर मिली, लेकिन इन फिल्मों की सफलता का सारा क्रेडिट संजय दत्त, अभिषेक बच्चन या सलमान खान जैसे बड़े सितारे ले गए. जायद खान फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में सिमट कर रह गए. (फोटो साभार इंस्टाग्राम itszayedkhan)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *