VIDEO: एक तरफ बरसे डंडे… तो दूसरी ओर चढ़ा दी स्कूटी! नरेला मार्केट में कैद हुआ पूरा बवाल

Delhi News: दिल्ली के नरेला मार्केट से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने इलाके में हलचल मचा दी है. बाजार के बीचों-बीच दुकानदारों और व्यापारियों के दो गुटों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि देखते ही देखते मामला हाथापाई और फिर लाठी-डंडों तक पहुंच गया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कई लोग एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई देता है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है. बाजार में मौजूद लोग खुद को बचाने और हालात को संभालने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *