Last Updated:
Delhi Gymkhana Club News: लुटियंस दिल्ली के ऐतिहासिक और बेहद वीआईपी माने जाने वाले ‘दिल्ली जिमखाना क्लब’ को खाली करने के केंद्र सरकार के आदेश के बाद राजधानी की सियासत पूरी तरह गर्मा गई है. इस हाई-प्रोफाइल बेदखली के नोटिस पर आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है. पढ़ें यह रिपोर्ट
बंद होने वाला है दिल्ली का जिमखाना क्लब.
नई दिल्ली. लुटियंस दिल्ली के ऐतिहासिक और बेहद वीआईपी माने जाने वाले ‘दिल्ली जिमखाना क्लब’ को खाली करने के केंद्र सरकार के आदेश के बाद राजधानी की सियासत पूरी तरह गर्मा गई है. इस हाई-प्रोफाइल बेदखली के नोटिस पर आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है. सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर ‘मनमर्जी’ और तानाशाही का आरोप लगाते हुए बेहद तीखा तंज कसा और कहा कि इस सरकार के राज में अब “नंबर तो सबका आएगा.” उन्होंने आगाह किया कि जो अमीर और बड़े अधिकारी आज तक दूसरों के उजड़ने पर खामोश थे, अब उनकी बारी आ चुकी है, क्योंकि यह सरकार लोगों को बसाने में नहीं बल्कि उजाड़ने में यकीन रखती है. बीजेपी ने सौरभ भारद्वाज के बयान पर तंज कसा है.
देश की सबसे वीआईपी और सुरक्षित मानी जाने वाली लुटियंस दिल्ली की सीमाओं के भीतर स्थित 113 साल पुराने दिल्ली जिमखाना क्लब को केंद्र सरकार के भूमि एवं विकास कार्यालय (L&DO) द्वारा आगामी 5 जून तक परिसर खाली करने का कड़ा अल्टीमेटम दिया गया है. प्रधानमंत्री आवास के ठीक बगल में स्थित इस 27.3 एकड़ की बेशकीमती और रणनीतिक जमीन की लीज को राष्ट्रपति की ओर से तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है. केंद्र का कहना है कि इस जमीन की आवश्यकता रक्षा ढांचे को मजबूत करने, शासन संबंधी बुनियादी ढांचे और जनहित की परियोजनाओं के लिए है. केंद्र सरकार के इसी ताबड़तोड़ एक्शन पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे सरकार की मनमानी का नया उदाहरण बताया है.
VIDEO | Delhi: On Gymkhana club eviction notice, AAP leader Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) says, “Ever since the Bharatiya Janata Party government came to power, they have only displaced people; they have not settled or rehabilitated anyone. Earlier, it was the turn of poor… pic.twitter.com/qmV0bDhwS8
